Bread ka Dahi Vada Recipe: करवाचौथ पर बनाएं ये झटपट और टेस्टी ब्रेड दही वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्पेशल रेसिपी

Summary :

कुछ ही दिनों में करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है। इस दौरान महिलाएं अपने पति के लिए व्रत करती है, इसके साथ ही उसके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन पूजा के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें दही वड़ा का बहुत महत्व होता है, इसलिए आज हम आपको यहां टेस्टी ब्रेड दही वड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और यह खाने में भी टेस्टी लगता है। आइए…

कुछ ही दिनों में करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है। इस दौरान महिलाएं अपने पति के लिए व्रत करती है, इसके साथ ही उसके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन पूजा के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें दही वड़ा का बहुत महत्व होता है, इसलिए आज हम आपको यहां टेस्टी ब्रेड दही वड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और यह खाने में भी टेस्टी लगता है। आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

ब्रेड दही वड़ा बनाने का तरीका

How to make bread dahi vada
How to make bread dahi vada (Source: Social Media)

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 6 से 8 पीस
  • बारीक कटे काजू और किशमिश या मैश आलू/पनीर
  • दही: 2 कप
  • चीनी: 2 बड़े चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • चटनी: हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी
  • मसाले: भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला
  • तलने के लिए: तेल या घी
  • पानी: ब्रेड को हल्का भिगोने के लिए

ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि

Instant dahi vada recipe
Instant dahi vada recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लें और चाकू की मदद से उनके भूरे किनारे काट कर अलग कर लें।
  • अगर आप चाहें तो सादा ब्रेड का गोला बना सकते हैं, या फिर इसके अंदर काजू, किशमिश या नमकीन आलू/पनीर भरकर सकते हैं।
  • इसके बाद ब्रेड के एक स्लाइस को पानी या हल्के दूध में एक सेकंड के लिए डुबोएं और तुरंत बाहर निकालकर हथेलियों से एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें।
  • अब ब्रेड के अंदर स्टफिंग रखकर उसे चारों तरफ से अच्छी तरह बंद कर दें और गोल या चपटा बना लें।
  • अब कढ़ाई में तेल या घी गरम करें और ब्रेड के वड़ों को कुरकुरा होने तक तल लें।
  • आप इन्हें बिना तले अप्पे पैन में हल्का सा तेल लगाकर दोनों तरफ से सेक भी सकते हैं।
  • एक बड़े बर्तन में ठंडा फेंटा हुआ दही लें, उसमें चीनी और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • तले या सेके हुए ब्रेड वड़ों को प्लेट में रखें। इनके ऊपर मीठा दही डालें।
  • इसके ऊपर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें।
  • अब ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया या अनार के दाने डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

दही वड़ा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • ब्रेड बहुत जल्दी पानी या दूध सोख लेती है, इसलिए ब्रेड को पानी में भिगोते ही निकाल लें।
  • दही वड़े का असली स्वाद तभी आता है, जब दही ठंडा और मलाईदार हो।
  • ब्रेड से पानी निचोड़ते समय बहुत ज्यादा जोर न लगाएं, नहीं तो वड़ा टूट सकता है।

Also Read: Kala Jamun Recipe in Hindi: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं बाजार जैसा रसीला काला जामुन, देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।