अगर आप भी हर दिन एक ही तरह का खाना खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको यहां ब्राउन राइस का पुलाव बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे आप मांग-मांग कर खाएंगे। इसकी खास बात तो यह कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
ब्राउन राइस पुलाव बनाने का तरीका

सामग्री
- ब्राउन राइस – ½ से 1 कप
- तेल – 1 छोटी चम्मच
- घी – 2 बड़े चम्मच
- जीरा या शाही जीरा – ½ से 1 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता – 1
- दालचीनी – 1 टुकड़ा
- हरी इलायची – 2-3
- लौंग – 3-4
- काली मिर्च – 6-7
- अदरक – ½ इंच
- कटी हुई सब्जियां
- टमाटर – 1
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला या बिरयानी मसाला – ½ छोटा चम्मच
- हरा धनिया, पानी
ब्राउन राइस पुलाव बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए ब्राउन राइस को 3-4 बार साफ पानी से धोकर कम से कम 1 घंटे के लिए भिगो दें।
- अब कुकर में घी/तेल गरम करें। फिर इसमें कुछ साबुत मसाले डालें।
- अब इसमें भीगे हुए ब्राउन राइस, पानी और थोड़ा नमक डालकर कुकर बंद कर दें।
- एक सीटी तेज आंच पर आने के बाद, गैस धीमी करके 6-7 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- याद रहे सब्जियां ज्यादा न गलें और कुरकुरी रहें, तो एक अलग कढ़ाई में थोड़ा सा घी, अदरक, कटी हुई सब्जियां, हल्दी, लाल मिर्च, टमाटर और नमक डालकर हल्का सा भून लें।
- पके हुए खिले-खिले ब्राउन राइस को भुनी हुई सब्जियों और गरम मसाला / बिरयानी मसाला के साथ हल्के हाथों से मिला लें।
- ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। अब आपका टेस्टी ब्राउन राइस पुलाव बनकर तैयार है।
पुलाव बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- ब्राउन राइस सफेद चावल के मुकाबले टाइट होते हैं, इसलिए इन्हें पकाने से पहले कम से कम 1 घंटे भिगोएं।
- अगर आप कुकर में चावल के साथ ही सारी सब्जियां डाल देंगे, तो सब्जियां ज्यादा गल सकती हैं।
- बेहतर स्वाद और क्रंच के लिए सब्जियों को अलग से हल्का करें।
- ब्राउन राइस को पकने में ज्यादा समय लगता है और पानी भी सफेद चावल से ज्यादा लगता है।
- पुलाव को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें हरी मटर के अलावा उबला हुआ चना, पनीर या टोफू के टुकड़े भी मिला सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




