सर्दियों में लोग गाजर का हलवा तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गाजर की बर्फी खाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको गाजर की बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह आसानी से बनकर तैयार हो जाता है और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।
खोया गाजर बर्फी बनाने का तरीका

सामग्री
- गाजर: 500 ग्राम
- खोया (मावा): 1/2 कप
- दूध: 1 से 2 कप
- चीनी: 3/4 से 1 कप
- देशी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स: कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता
खोया गाजर बर्फी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाई रखें और देशी घी डालकर गर्म करें।
- अब कद्दूकस की हुई गाजर डालें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद अब कढ़ाई में चीनी डालें और चीनी पिघलने के बाद पानी छोड़ेगी, इसे लगातार चलाते हुए सूख जाने तक पकाएं।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया और इलायची पाउडर डालें।
- मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह कढ़ाई न छोड़ने लगे और एक डो जैसा न बन जाए।
- एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें।
- तैयार मिश्रण को थाली में डालकर एक जैसा फैला लें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर दबाएं।
- मिश्रण को 1 से 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने पर इसे चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड शेप में काट लें।
- आपकी टेस्टी खोया गाजर बर्फी बनकर तैयार है।
गाजर की बर्फी बनाने के लिए टिप्स
- बर्फी के लिए हमेशा लाल, मीठी और कड़क गाजर का इस्तेमाल करें, इससे बर्फी का रंग और टेस्ट दोनों अच्छा होता है।
- मावा हमेशा गाजर और चीनी का पानी पूरी तरह सूखने के बाद ही डालें, नहीं तो मिश्रण गीला हो सकता है।
- कढ़ाई में खोया और गाजर डालने के बाद आंच धीमी रखें और इसे लगातार चलाते रहें, वरना मिश्रण तले पर चिपक सकता है।
- अगर मिश्रण ढीला लगे और जम न रहा हो, तो उसमें 2-3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर या भुना हुआ खोया मिलाकर थोड़ा और पका लें।


Download Android App
Download iOS App




