घर के मसालों से तैयार करें तीखा और चटपटा लाल मिर्च का अचार, यहां देखें सबसे आसान विधि

Homemade Lal Mirch ka Achar

Homemade Lal Mirch ka Achar: भारत में खाने के साथ लोग अचार खाना पसंद बेहद करते हैं। अगर आपको भी खाना अचार के बिना अधूरा सा लगता है, तो आप मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार बना सकते हैं। आइए स्टेप बाई स्टेप लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। आपको बता दें कि लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के लिए 500 ग्राम लाल मिर्च, एक छोटी कटोरी पीला सरसों पाउडर, एक कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ धनिया पाउडर, हाफ कटोरी हल्दी पाउडर, हाफ कटोरी भुना हुआ जीरा पाउडर, हाफ कटोरी भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ पंच फोरन, एक चम्मच हींग, 100 ग्राम अमचूर पाउडर, एक कटोरी सरसों तेल, स्वाद अनुसार नमक, एक चम्मच अजवाइन मंगरैला और एक चम्मच सौंफ की जरूरत पड़ेगी।

Homemade Lal Mirch ka Achar: लाल मिर्च का अचार बनाने का तरीका

पहला स्टेप- लाल मिर्च को धो लें और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें। इसके बाद लगभग आधे घंटे के लिए मिर्च को हवा में फैलाकर रख दें, जिससे मिर्च में मौजूद सारी नमी सूख जाए।

दूसरा स्टेप- अब आप मिर्च में चीरा लगाकर मिर्च के अंदर मौजूद बीजों को निकालकर पीस लें।

तीसरा स्टेप- एक बर्तन में सारे मसालों को निकालकर अच्छी तरह से मिला लें।

चौथा स्टेप- इसके बाद तेल, नमक, मिर्च के पिसे हुए बीजों को भी निकाल लें और सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लें।

पांचवां स्टेप- सभी मिर्चों में इस मसाले के मिश्रण को भर लें। अब मिर्चों को तेल में डुबोकर साफ और सूखे मर्तबान में रख दें।

छठा स्टेप- मिर्चों पर बचे हुए तेल को भी डाल दें और फिर इसके ढक्कन को बंद कर दें। एक हफ्ते तक आपको मिर्चों को हर रोज धूप में रखना है।

एक हफ्ते के बाद आपका होममेड मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार खाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार खाने की किसी भी चीज के स्वाद को बढ़ा सकता है।

Also Read: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं Restaurant Style Paneer Pakora, यहां देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।