रक्षाबंधन घर आए मेहमानों का मुंह कराएं मीठा, ऐसे बनाएं सूजी के सॉफ्ट गुलाब जामुन, देखें रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल रक्षाबंधन के अवसर पर मेहमानों के लिए झटपट सूजी गुलाब जामुन बनाने की विधि बताता है। यह बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचने का एक टेस्टी और आसान ऑप्शन है, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए सामग्री में सूजी (1 कप), दूध (2 कप), देशी घी (2 बड़े चम्मच), चीनी (2 कप), पानी (1.5 कप) और इलायची पाउडर शामिल हैं।

How to Make Suji Gulab Jamun: अगर आप भी इस रक्षाबंधन घर आए मेहमानों का मुहं मीठा करवाने के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो झटपट बनकर तैयार हो जाए, तो सूजी के गुलाब जामुन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। त्योहार के समय मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयों में मिलावट की जाती है, जिसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

सूजी गुलाब जामुन बनाने का तरीका

Suji Gulab Jamun Recipe
Suji Gulab Jamun Recipe (Source: AI)

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • दूध: 2 कप
  • देशी घी: 2 बड़े चम्मच
  • चीनी: 2 कप
  • पानी: 1.5 कप (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • तले के लिए: घी या रिफाइंड तेल

सूजी गुलाब जामुन बनाने की विधि

Homemade Suji Gulab Jamun
Homemade Suji Gulab Jamun (Source: AI)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक चाशनी हल्की चिपचिपी न हो जाए।
  • फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें।
  • फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। जब दूध उबलने लगे, तब थोड़ा-थोड़ा करके सूजी डालें।
  • इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें। जब सूजी कढ़ाई छोड़ने लगे और डो बन जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • इसके हल्का गुनगुना रहने पर हाथों को चिकना करें और डो को मसलकर चिकना कर लें।
  • अब इसकी छोटी-छोटी बिना दरार वाली गोलियां बना लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में घी या तेल मीडियम गर्म करें। फिर गोलियों को डालकर धीमी आंच पर तलें।
  • अब तले हुए गर्म गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डाल दें।
  • इसे 2 घंटे के लिए चाशनी में डूबा रहने दें ताकि रस अंदर तक भर जाए।
  • अब आपके टेस्टी सूजी गुलाब जामुन बनकर तैयार है।

गुलाब जामुन बनाने का तरीका

  • सूजी और दूध का अनुपात सही रखें। 1 कप सूजी के लिए 2 कप दूध एकदम सही रहता है।
  • डो को हाथ से अच्छे से मसलें ताकि बॉल्स बनाते समय दरारें न आएं।
  • गुलाब जामुन तलते समय तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। धीमी आंच पर तलने से वे अंदर तक पकेंगे।
  • चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए, वरना गुलाब जामुन रस नहीं सोखेंगे और कड़क हो जाएंगे।

Also Read: Motichoor Ladoo Recipe in Hindi: इस राखी पर घर पर ही बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और टेस्टी मोतीचूर के लड्डू, यहां देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।