राखी पर मेहमानों को करें खुश, मिनटों में बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी मूंग दाल दही वड़ा, देखें रेसिपी

Summary :

यह लेख रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर मेहमानों के लिए एक टेस्टी और बनाने में आसान व्यंजन, मूंग दाल दही वड़ा की विधि दिखाता है। इसे बनाने के लिए बहुत अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती है। इसकी सामग्री पीली मूंग दाल, ताजा गाढ़ा दही, नमक, हींग, चीनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी।

Moong Dal Dahi Vada Recipe: 28 को राखी का त्योहार है। इस दिन को भाई-बहन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। इस मौके पर घर में कई सारे मेहमान आते हैं, इसलिए आप उनके लिए तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने मेहमान को खुश करना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से मूंग दाल दही वड़ा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

मूंग दाल दही वड़ा बनाने तरीका

Homemade Moong Dal Dahi Vada
Homemade Moong Dal Dahi Vada (Source: Social Media)

सामग्री

  • वड़े के लिए:पीली मूंग दाल
  • नमक – स्वादानुसार
  • हींग – 1 चुटकी
  • तलने के लिए – तेल
  • दही और मसाले के लिए:ताजा गाढ़ा दही
  • चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी

मूंग दाल दही वड़ा बनाने की विधि

How to Make Moong Dal Dahi Vada
How to Make Moong Dal Dahi Vada (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए मूंग दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • इसके बाद दाल का एक्स्ट्रा पानी पूरी तरह छानकर निकाल दें।
  • अब एक मिक्सी जार में बिना पानी डाले या सिर्फ 1-2 चम्मच पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें पिसी हुई दाल डालकर लगातार फेंटें जब तक वह हल्की और फूली हुई न हो जाए।
  • अब बैटर को चेक करने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ी सी दाल डालें; अगर वह तैरने लगे तो बैटर तैयार है।
  • अब बैटर में नमक और हींग मिलाएं। अब कढ़ाई में धीमी आंच पर तेल गर्म करें।
  • इसके बाद हाथों को गीला करके थोड़ा बैटर लें और छोटे-छोटे वड़े तेल में डालें।
  • वड़ों को सुनहरा और पकने तक धीमी आंच पर तल लें।
  • अब तले हुए वड़ों को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  • फिर हल्के हाथों से दबाकर वड़ों से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
  • अब एक प्लेट में वड़े रखें, ऊपर से फेटा हुआ मीठा दही डालें।
  • हरी चटनी, इमली की चटनी, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें।

दही वड़ा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • दाल को पीसते समय ज्यादा पानी न डालें, पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए।
  • दाल को अच्छी तरह फेंटना सबसे जरूरी है, इससे वड़े अंदर से जालीदार और नरम बनते हैं।
  • वड़ों को तलने के बाद सीधे गुनगुने पानी में डालने से वे अंदर तक सॉफ्ट हो जाते हैं।
  • दही में थोड़ी सी चीनी मिलाकर फेंटें, इससे चाट जैसा बढ़िया स्वाद आता है।

Also Read: Crispy Suji Dosa Recipe: सूजी और दही से मिनटों में बनाएं बाजार जैसा जालीदार डोसा, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।