इस राखी अगर आप भी घर पर कुछ टेस्टी मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो मोतीचूर के लड्डू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। ये खाने में इतने ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी लगते हैं, कि इसे आपका बार-बार खाने का जी करेगा। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जानते हैं।
मोतीचूर के लड्डू बनाने का तरीका

सामग्री
- बेसन: 1 कप (बारीक वाला)
- चीनी: 1 कप
- पानी: ¾ कप (घोल के लिए)
- देशी घी या तेल: तलने के लिए
- ऑरेंज/केसर फूड कलर: 2 चुटकी
- इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
- मगज के बीज (खरबूजे के बीज)
मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन छान लें। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर बिना गांठ का घोल बना लें।
- फिर इसमें थोड़ा ऑरेंज फूड कलर मिलाकर इसे मिक्स कर लें।
- अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और झारे या बारीक छेद वाली छन्नी को कढ़ाई के ऊपर रखें।
- फिर उसपर थोड़ा घोल डालें ताकि छोटी-छोटी बूंदें घी में गिरें। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तल लें।
- अब तली हुई बूंदी को हल्का ठंडा करके मिक्सी में एक-दो बार पल्स मोड पर चलाएं ताकि यह दरदरी हो जाए।
- अब एक पैन में चीनी और पानी मिलाएं। फिर इसे उबालकर एक तार या हल्की चिपचिपी चाशनी बना लें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा सा कलर मिलाएं।
- फिर चाशनी में पिसी हुई बूंदी और मगज के बीज डालें। अब धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।
- जब मिश्रण हल्का गर्म रहे तभी हाथों में थोड़ा पानी या घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बांध लें।
लड्डू बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- हमेशा बारीक पिसे हुए बेसन का इस्तेमाल करें, इससे बूंदी बहुत अच्छी बनती है।
- घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला।
- बूंदी तलते समय घी/तेल धीमी-तेज गर्म होना चाहिए।
- चाशनी बहुत ज्यादा कड़क या दो-तार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, वरना लड्डू सूखे और सख्त हो जाएंगे।
Also Read: इस रक्षाबंधन घर आए मेहमानों को खिलाएं टेस्टी मावा ड्राई फ्रूट कचौरी, यहां देखें आसान रेसिपी



Download Android App
Download iOS App




