Besan ki Barfi Recipe at Home: रक्षाबंधन पर बनाएं हलवाई जैसी दानेदार बेसन की बर्फी, देखें आसान रेसिपी और टिप्स

Summary :

यह आर्टिकल रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि और कुछ जरूरी टिप्स बताता है। इस टेस्टी मिठाई को बनाने के लिए बेसन (मोटा या बारीक), देसी घी, चीनी, पानी, इलायची पाउडर, सूजी और कटे हुए बादाम-पिस्ता (गार्निश के लिए) का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गरम करके बेसन को धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक सुनहरा होने और खुशबू आने तक भूनें, जब तक वह घी न छोड़ने लगे।

त्योहार हो या कोई आम दिन लोगों को मीठा खाने का मन हर समय होता है। ऐसे में अगर बात करें बर्फी कि तो ये है किसी को बेहद पसंद होती है। आपने भी कई तरह की बर्फी खाई होगी जैसे लौकी की बर्फी, मावा बर्फी, गाजर बर्फी आदि, लेकिन क्या आपने कभी बेसन की बर्फी खाई है अगर नहीं, तो आज हम रक्षाबंधन के शुभ मौके पर इसे घर पर बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

बेसन की बर्फी बनाने का तरीका

Besan ki Barfi Kaise Banaye
Besan ki Barfi Kaise Banaye (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन (मोटा या बारीक)
  • देसी घी – 1 कप
  • चीनी – 1.5 कप
  • पानी – 3/4 कप
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता – गार्निश के लिए
  • सूजी – 2 बड़े चम्मच

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

Besan ki Barfi Recipe
Besan ki Barfi Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और इसमें बेसन डालें।
  • गैस की आंच धीमी रखें। बेसन को लगातार चलाते हुए 12 से 15 मिनट तक भूनें।
  • जब बेसन से सौंधी खुशबू आने लगे, रंग सुनहरा हो जाए और यह घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे एक तार की चाशनी बनने तक उबालें।
  • चाशनी को भुने हुए गुनगुने बेसन में थोड़ा-थोड़ा करके डालें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि गांठें न पड़ें। इलायची पाउडर डालें।
  • अब एक थाली या ट्रे में घी लगाकर चिकना करें। बेसन का मिश्रण इसमें डालें और फैलाएं। ऊपर से बादाम-पिस्ता छिड़कें।
  • फिर मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद मनपसंद चौकोर टुकड़ों में काट लें।

बर्फी बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • अगर बेसन बारीक है, तो भूनने से पहले बेसन में गुनगुना घी और दूध मिलाकर मसल लें।
  • बेसन को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर बेसन जल्दी जल सकता है।
  • चाशनी अगर ज्यादा कड़ा हो गई तो बर्फी टाइट बनेगी। अगर चाशनी कच्ची रह गई तो बर्फी जमेगी नहीं।
  • बेसन को भूनने में जल्दबाजी न करें। सही भुनाई ही बर्फी के असली स्वाद और खुशबू का राज है।

Also Read: Mushroom Cheese Tikki Recipe: समोसा-कचौड़ी भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे यह क्रिस्पी मशरूम चीज़ टिक्की, देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।