सुबह का नाश्ता हो या शाम का हर किसी का कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन होता है। ऐसे में लोग किसी ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जो आसानी से बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में अक्सर लोग बाहर से समोसे, टिक्की, पकौड़ी और अन्य स्ट्रीट फूड मंगाकर खाते हैं, लेकिन बाहर के फ़ूड में बहुत ज्यादा मिलावट होती है, इसलिए इसे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको मशरूम चीज़ टिक्की बनाने का आसान तरीका और कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।
मशरूम चीज़ टिक्की बनाने का तरीका

सामग्री
- मशरूम: 1 पैकेट (बारीक कटे हुए)
- चीज़: आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- उबले आलू: 2 मध्यम (मैश किए हुए)
- पनीर: 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला
- नमक: स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब्स: टिक्की की कोटिंग के लिए
- तेल: टिक्की सेंकने के लिए
मशरूम चीज़ टिक्की बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए मशरूम को साफ पानी से धोकर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें, फिर इन्हें बारीक काट लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें। फिर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
- अब कटे हुए मशरूम डालकर तेज आंच पर तब तक भूनें जब तक मशरूम का पानी सूख न जाए।
- अब एक बड़े बर्तन में उबले आलू, भुने हुए मशरूम, कद्दूकस किया हुआ पनीर और चीज़ डालें।
- फिर इसमें हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
- अब सभी चीजों को अच्छी तरह मैश करते हुए मिला लें।
- अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करें और चपटा करके टिक्की बनाएं।
- इसके बाद हर टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह लपेट लें ताकि वह बाहर से क्रिस्पी बने।
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- अब आपका गरमा-गरम मशरूम चीज़ टिक्की बनकर तैयार है।
टिक्की बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- मशरूम में बहुत पानी होता है इसका पानी पूरी तरह सूखना जरूरी है, वरना टिक्की गीली हो जाएगी।
- अगर आप चीज़ और मक्खन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें इसमें पहले से नमक होता है, इसलिए मिश्रण में नमक कम ही रखें।
- टिक्कियों को और अधिक क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर और पानी का पतला घोल बनाकर टिक्की को उसमें डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तलें।
Also Read: Paneer Kathi Roll Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा ये पनीर काठी रोल, देखें आसान रेसिपी



Download Android App
Download iOS App




