Paneer Kathi Roll Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा ये पनीर काठी रोल, देखें आसान रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल सुबह के नाश्ते या टिफिन के लिए झटपट और हेल्दी ऑप्शन, पनीर काठी रोल बनाने की विधि बताता है। इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा या आटे में नमक और तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें। 2. एक बाउल में दही, मसाले, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर पनीर के टुकड़ों को 10 मिनट के लिए मैरीनेट करें।

बच्चे हो या बड़े हर किसी को ब्रेकफास्ट और लंच में हर दिन कुछ अलग खाने का मन करता है। सुबह की जल्दबाजी में अगर आप भी टिफिन के लिए कुछ अच्छा सा बनाना चाहती हैं, तो पनीर काठी रोल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये खाने में हेल्दी होने के साथ-साथ जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और ये आसानी से बनकर तैयार भी हो जाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

पनीर काठी रोल बनाने का तरीका

Paneer Kathi Roll Recipe at Home
Paneer Kathi Roll Recipe at Home

सामग्री

  • मैदा या आटा (2 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल या घी (पराठे सेकने के लिए)
  • पनीर (250 ग्राम, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • गाढ़ा दही (4 बड़े चम्मच)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
  • हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक
  • शिमला मिर्च (1, पतली लंबी कटी हुई)
  • प्याज (2, लंबी कटी हुई)
  • नींबू का रस, और चाट

पनीर काठी रोल बनाने की विधि

How to Make Paneer Kathi Roll
How to Make Paneer Kathi Roll (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए मैदा या आटे में थोड़ा नमक और तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • फिर एक बाउल में दही, मसाले, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं।
  • फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 10 मिनट के लिए रख दें।
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और इसमें कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च को तेज आंच पर भूनें।
  • इसके बाद मैरीनेट किया हुआ पनीर डालकर। इसे 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब गुंथे आटे की लोइयां बनाएं। पतले पराठे बेलें। तवे पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सेक लें।
  • पराठे पर हरी चटनी लगाएं। बीच में तैयार पनीर और सब्जियों की फिलिंग रखें।
  • ऊपर से कच्ची प्याज के लच्छे, नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कें।
  • पराठे को कसकर रोल कर लें और बटर पेपर या फॉइल से लपेट दें।
  • अब आपका पनीर काठी रोल बनकर तैयार है।

रोल बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, हल्का क्रंची रहने से रोल का टेस्ट दोगुना हो जाता है।
  • मैदे की जगह आप गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पनीर को मैरीनेट करने से वह अंदर तक सॉफ्ट और मसालेदार बनता है।

Also Read: व्रत के दौरान दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी फलाहारी आलू कटलेट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।