How to Make Falahari Poha: व्रत में खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक रखने की जरूरत होती है, इसलिए लोग ऐसी चीज़ो का सेवन करते हैं, जो में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट बनकर जाए। ऐसे में अगर बात करें पोहा कि तो ये भारतीय लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आप भी सावन का व्रत रख रहे हैं, तो जरूर आप ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो जल्दी बनकर तैयार हो जाए, तो आज हम आपको फलाहारी पोहा बनाने का आसान तरीका और कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
फलाहारी पोहा बनाने का तरीका

सामग्री
- साबूदाना – 1 कप
- उबला हुआ आलू – 1 मध्यम आकार का
- मूंगफली के दाने – 2-3 बड़े चम्मच
- घी या मूंगफली का तेल – 2 छोटे चम्मच
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)जीरा – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- सेंधा नमक (व्रत वाला नमक)
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
फलाहारी पोहा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए साबूदाना को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें।
- थोड़ी देर बाद साबूदाना का पानी छानकर उसे अलग रख लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी गरम करें। फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें।
- अब उसी बचे हुए घी में जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालकर चटकाएं।
- इसमें उबले हुए कटे हुए आलू डालें। आलू को हल्का सा भून लें, ताकि वे थोड़े क्रिस्पी हो जाएं।
- अब पैन में भीगा हुआ साबूदाना, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर हाथों से मिलाएं।
- इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं ताकि साबूदाना सॉफ्ट हो जाए।
- अब गैस बंद करें और ऊपर से भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
- अब इसे गरमागरम सर्व करें।
पोहा बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- साबूदाना पोहा बनाते समय ध्यान रखें कि साबूदाना ज्यादा गीला या चिपचिपा नहीं होना चाहिए।
- साबूदाना और आलू पहले से पके होते हैं, इसलिए इसे ज्यादा देर गैस पर न रखें, वरना ये टाइट हो जाएगा।
- व्रत में अगर आपको मीठा पसंद है, तो आधा छोटा चम्मच चीनी भी मिला सकते हैं।
Also Read: शिव जी को लगाएं Badam Mava Barfi का खास भोग, जानें इसे झटपट बनाने की Easy Recipe



Download Android App
Download iOS App




