व्रत की भूख का परफेक्ट इलाज, जानें मखाना मावा लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल सावन के व्रत के दौरान ऊर्जावान रहने के लिए मखाना मावा लड्डू बनाने की आसान विधि और उसके फायदों के बारे में है। मखाना एक पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर ड्राई फ्रूट है जो पाचन में भी सुधार करता है। इसे बनाने की सामग्री जैसे- मखाना, मावा, देसी घी, पिसी चीनी/बूरा, काजू-बादाम और हरी इलायची पाउडर आदि।

Makhana Mava Laddu Recipe: मखाना पोषक से भरपूर ड्राई फ्रूट माना जाता है। एनर्जी से भरपूर मखाना डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आप सावन में व्रत रख रहे हैं, तो मखाना लड्डू खाकर खुद को दिनभर एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है ऐसे में चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

मखाना मावा लड्डू बनाने का तरीका

 Makhana Mava Laddu Kaise Banaye
Makhana Mava Laddu Kaise Banaye (Source: Social Media)

सामग्री

  • मखाना: 2 कपमावा (खोया): 1 कप
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच
  • पिसी चीनी या बूरा: 1/2 से 3/4 कप
  • काजू और बादाम: 2-3 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

मखाना मावा लड्डू बनाने की विधि

 How to Make Makhana Mava Laddu
How to Make Makhana Mava Laddu (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें। फिर इसमें मखाना डालें। मखाना को क्रिस्पी होने तक भूनें।
  • अब हाथ से दबाकर चेक करें, अगर आसानी से टूट जाए तो गैस बंद कर दें।
  • फिर मखानों को मिक्सी में डालकर इसे दरदरा पीस लें।
  • अब उसी पैन में बचा हुआ घी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें।
    मावा को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक हल्का खुशबूदार होने तक भूनें।
  • अब इसे भी थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इसी पैन में कटे हुए काजू और बादाम को हल्का सा भून लें, ताकि इनका कच्चापन निकल जाए।
  • अब एक बड़े बर्तन में पिसा हुआ मखाना, भुना हुआ मावा, भुने हुए मेवे और इलायची पाउडर डालें।
  • फिर इस मिश्रण के गुनगुना रहने पर इसमें पिसी चीनी या बूरा मिलाएं।
  • अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं। मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें।
  • इसे दबाते हुए गोल लड्डू का आकार दें।
  • अब आपके मखाना मावा लड्डू बनकर तैयार हैं।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • चीनी या बूरा हमेशा गुनगुने मिश्रण में ही मिलाएं। अगर मिश्रण गर्म होगा तो चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण गीला हो जाएगा।
  • मखाने को मिक्सी में लगातार न चलाएं। पल्स मोड पर चलाकर दरदरा ही पीसें ताकि लड्डू में हल्का क्रंच रहे।
  • ताज़ा और नरम मावा इस्तेमाल करें। अगर मावा सूखा है, तो भूनते समय 1 चम्मच दूध के छींटे मार सकते हैं।
  • इन लड्डुओं को आप किसी एयर-टाइटनेस डिब्बे में भरकर 7 से 10 दिनों तक आसानी से रख सकते हैं।

Also Read: बारिश के मौसम में बनाएं क्रिस्पी अरबी के पत्ते के पकौड़े, यहां देखें आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।