बारिश के मौसम में बनाएं क्रिस्पी अरबी के पत्ते के पकौड़े, यहां देखें आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स

Summary :

बारिश के मौसम में चाय के साथ अरबी के पत्ते के गरमागरम पकौड़े बनाने की यह आसान विधि बताई गई है। पकौड़ों को बनाने के लिए अरबी के पत्ते, बेसन, चावल का आटा, इमली का गूदा या अमचूर पाउडर, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक और तेल की जरूरत होती है।

Arbi Patta Pakoda Recipe: बारिश के मौसम में अगर चाय के साथ गरमागरम पकौड़े मिल जाएं, तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो लोग कई तरह के पकौड़े बनाते हैं जैसे गोभी के पकौड़े, आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े आदि, लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्ते की पकौड़ी खाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

अरबी पत्ता पकौड़ा बनाने का तरीका

 How to Make Arbi Patta Pakoda
How to Make Arbi Patta Pakoda (Source: Social Media)

सामग्री

  • अरबी के ताजे पत्ते: 6 से 8
  • बेसन: 1 कप
  • चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच
  • इमली का गूदा या अमचूर पाउडर
  • अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • हींग: 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

अरबी पत्ता पकौड़ा बनाने की विधि

 Arbi Patta Pakoda Kaise Banaye
Arbi Patta Pakoda Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए अरबी के पत्तों को धोकर साफ करें और बेलन की मदद से उनकी मोटी नसें थोड़ी चपटी कर लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, हींग और इमली का गूदा डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • इसके बाद एक बड़ा पत्ता उल्टा फैलाएं और उस पर बेसन का लेप लगाएं।
  • फिर उस पर दूसरा पत्ता रखकर लेप लगाएं। पत्तों के किनारों को अंदर मोड़ते हुए रोल बना लें।
  • फिर इस रोल को स्टीमर या इडली कुकर में 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं।
  • फिर इसे ठंडा होने पर रोल को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टुकड़ों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तल लें।
  • अब आपका टेस्टी अरबी पत्ता पकौड़ा बनाकर तैयार है।

अरबी पकौड़ा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • अरबी के पत्तों में गले में खुजली करने का गुण होता है। इसे दूर करने के लिए बेसन के घोल में इमली का गूदा, अमचूर या नींबू का रस जरूर मिलाएं।
  • हमेशा ताजे, हरे और गहरे रंग के पत्तों का इस्तेमाल करें। छोटे और मुलायम पत्ते पकौड़ों के लिए सबसे अच्छे होते हैं।
  • बेसन का पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए, वरना वह पत्तों पर टिकेगा नहीं और बह जाएगा।
  • चावल का आटा मिलाने से पकौड़े बहुत लंबे समय तक कुरकुरे बने रहते हैं।

Also Read: सावन व्रत में शिव जी को लगाएं हरी Pista Barfi का भोग, यहां देखें इसे बनाने की Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।