Delhi Water Bill: दिल्ली में रहते है और अगर आपने पानी के बिल का भुगतान काफी समय से नहीं किया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बड़ी राहत की खबर लाए हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी LPSC वेवर स्कीम के तहत बकाया पानी के बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफ करने का एक बड़ा फैसला लिया है। इस सुविधा को पाने के लिए उपभोक्ताओं को 15 अगस्त 2026 तक अपने बिल की मूल बकाया राशि जमा करनी होगी। इसके बाद इस छूट का फायदा शायद आपको न मिल सकें।
मूल रकम जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी राहत
इस स्किम के तहत कंजूमर को पूरे बकाया बिल पर छूट नहीं मिलती है। उन्हें पानी के बिल की मूल राशि का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद उस मूल रकम पर जुड़ा लेट पेमेंट सरचार्ज यानी LPSC माफ कर दिया जाएगा। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के लिए यह अच्छा मौका है, क्योंकि देरी की वजह से सरचार्ज की रकम लगातार बढ़ सकती है। समय पर बिल जमा करके उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क के बोझ से बच सकते हैं।
LPSC क्या होता है?
बता दें कि LPSC का पूरा नाम Late Payment Surcharge है। अगर आसान भाषा में इसे समझे तो, देर से बिल भरने पर लगने वाला जो राशि होता है उसे हम फाइन कहते हैं। जब कोई उपभोक्ता तय समय पर पानी का बिल जमा नहीं करता, तो बकाया रकम के साथ अतिरिक्त सरचार्ज जुड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड की इस योजना में पात्र उपभोक्ताओं को इस अतिरिक्त राशि के संबंध में राहत देने के प्रावधान शामिल हैं। हालांकि, योजना की शर्तों और पात्रता मानदंडों को ध्यान में रखना काफी जरूरी है।
15 अगस्त आखिरी मौका
जिन ग्राहकों का पानी का बिल बकाया है, उन्हें डेडलाइन का इंतजार नहीं करना चाहिए। 15 अगस्त, 2026 तक बकाया मूल राशि का भुगतान करने पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पर 100% छूट पाने का मौका मिलता है। अगर यह डेडलाइन निकल जाती है, तो यह सुविधा नहीं मिलेगी और ग्राहकों को बकाया राशि के साथ-साथ लागू अतिरिक्त शुल्क भी चुकाने पड़ सकते हैं। इसलिए, अपना पानी का बिल देखें, बकाया राशि की पुष्टि करें और इस स्कीम का फ़ायदा उठाने के लिए समय पर भुगतान करें।



Download Android App
Download iOS App




