Aaj Ka Mausam 15 August 2026: देश के 12 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Summary :

आज 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के बीच मौसम का मिजाज बदला रहेगा। IMD ने कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं देशभर के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम।

आज शनिवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को देश भर में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद है। विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक के इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। समुद्र में खराब मौसम के कारण बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में चलिए जानते है, आज देश के अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज इन राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए, विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान तेज आंधी तूफान के भी आसार हैं।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?

delhi weather (credit-sm)

देश की राजधानी दिल्ली में आज 15 अगस्त, शनिवार को मौसम साफ रहेगा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शाम तक हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज हल्की से तेज बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, इस इलाके में न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C और अधिकतम तापमान 31°C से 33°C के बीच रहने की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के 18 जिलों में आज आंधी -तूफ़ान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं आगामी कुछ दिनों में भी तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने उत्तरी बिहार के पांच प्रमुख जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना सहित 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के आसार

Uttar Pradesh Weather (credit-sm)

स्वतंत्रता दिवस, यानी 15 अगस्त को यूपी के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरे जिलों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का असर पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक पूरे इलाके में दिखेगा। बुंदेलखंड, प्रयागराज-मिर्ज़ापुर क्षेत्र, पश्चिमी यूपी और तराई बेल्ट में भारी बारिश की संभावना है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।