Vrat Wale Aloo Recipe: सावन सोमवार व्रत में खान पान का बहुत ध्यान रखा जाता है, क्योंकि व्रत में सिर्फ फलाहार का सेवन ही किया जा सकता है। दिनभर भूखे पेट रहने के बाद शरीर को ऐसे फलाहार की जरूरत होती है जो एनर्जी दे। ऐसे में व्रत वाले आलू से बढ़िया ऑप्शन और कुछ नहीं है। व्रत वाले आलू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि, इन्हें बनाना भी आसान होता है। सावन सोमवार के व्रत के दौरान अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला खाना चाहते हैं तो व्रत वाले आलू की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।
व्रत वाले आलू के लिए सामग्री

- 4 उबले आलू
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच टुकड़ा अदरक
- 2 चम्मच देसी घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1/3 कप मूंगफली
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- हरा धनिया
व्रत वाले आलू कैसे बनाएं? (Vrat Wale Aloo Recipe)

- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
- इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर चलाएं।
- इसके बाद कढ़ाई में कटे हुए आलू डालें और मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक अच्छे से भूनें।
- अब इसमें स्वाद के अनुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
- कम आंच पर 2 मिनट और पकने दें ताकि मसाले आलू में अच्छे से मिल जाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालें।
- अब एक पैन में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और उसमें मूंगफली तल लें।
- फ्राई आलू के ऊपर मूंगफली मिलाएं।
- आपके स्वादिष्ट और झटपट बनने वाले व्रत वाले आलू तैयार हैं।
- इसे गर्मागरम चाय या ठंडी दही के साथ परोसें।



Download Android App
Download iOS App




