Vrat Wali Kuttu Puri Recipe: सावन सोमवार व्रत स्पेशल! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं फूली-फूली और खस्ता कुट्टू की पूरियां; यहां देखें Easy रेसिपी

Summary :

कुट्टू की पूरियां बहुत खस्ता, फूली-फूली और नरम बनती हैं, ये व्रत में शरीर को तुरंत ऊर्जा देती हैं। इसके लिए आपको चाहिए कुट्टू का आटा, उबले और कद्दूकस किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और तेल या देसी घी। सबसे पहले एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा, कद्दूकस किए आलू और बाकी सभी सामग्री मिलाएं। आलू में नमी होने के कारण पहले बिना पानी डाले गूंथें, ज़रूरत पड़ने पर 1-2 चम्मच गुनगुने पानी से टाइट आटा गूंथ लें।

Vrat Wali Kuttu Puri Recipe: सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भक्त भगवान शिव की अराधना करते हैं और सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत में पूरे दिन भूखे रहने के बाद शाम को कुछ स्वादिष्ठ और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में कुट्टू की पूरी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

कुट्टू के आटे से बनी ये पूरियां बहुत ही खस्ता होती हैं। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यहां पर व्रत वाली कुट्टू के आटे की आसान रेसिपी दी गई है, इससे आपकी पूरियां एकदम फूली-फूली और सॉफ्ट बनेंगी। आइए, जानते हैं इसे कैसे बनाना है।

कुट्टू की पूरी बनाने के लिए सामग्री

Vrat Wali Kuttu Puri
Vrat Wali Kuttu Puri (Source: Social Media)
  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • 2 मध्यम आकार के उबले हुए आलू (कद्दूकस किए हुए)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • तेल या देसी घी

 

कुट्टू की पूरी बनाने की रेसिपी (Vrat Wali Kuttu Puri Recipe)

Vrat Wali Kuttu Puri
Vrat Wali Kuttu Puri (Source: Social Media)
  • एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा छान लें।
  • इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • आलू में नमी होती है, इसलिए पहले बिना पानी डाले सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। अगर जरूरत महसूस हो, तो
  • केवल 1 से 2 चम्मच गुनगुना पानी का इस्तेमाल करके टाइट आटा गूंथ लें।
  • गूंथे हुए आटे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं और इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। लोई पर थोड़ा सा सूखा कुट्टू का आटा लगाएं और हल्के हाथों से बेलना शुरू करें।
  • कढ़ाई में देसी घी या व्रत में इस्तेमाल होने वाला तेल मीडियम फ्लेम पर गर्म करें।
  • जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब पूरी को कढ़ाई में डालें।
  • कलछी की मदद से हल्का सा दबाएं ताकि पूरी फूल जाए। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्सट्रा तेल निकल जाए।
  • गरमा-गरम कुट्टू की पूरियों को व्रत वाले आलू की रसेदार सब्जी, दही, या हरी चटनी के साथ परोसें।

 

खास सीक्रेट टिप्स

आटे में उबला आलू जरूर मिलाएं, क्योंकि ये पूरियों को बाइंडिंग और सॉफ्टनेस देता है।
आटा गूंथने के तुरंत बाद पूरियां बना लें, क्योंकि नमक मिलने के बाद आटा पानी छोड़ने लगता है।
पूरियां हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही तलें। धीमी आंच पर तलने से पूरियां ज्यादा तेल सोख लेंगी।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।