J & K School Attendance Rule : जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में बच्चों का अटेंडेंस सिस्टम सुधारने के लिए एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। अब ऐप पर अटेंडेंस लगाने से पहले टीचर को क्लास में जाकर यह चेक करना होगा कि बच्चा सच में मौजूद है या नहीं।
डिपार्टमेंट ने सर्कुलर जारी कर साफ कह दिया है कि टीचर क्लासरूम में स्टूडेंट की मौजूदगी कन्फर्म करने के बाद ही ‘जेके स्मार्ट अटेंडेंस ऐप’ पर अटेंडेंस दर्ज करेंगे। इसके साथ ही डिजिटल और मैनुअल अटेंडेंस के मिलान और अचानक सरप्राइज चेकिंग के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह नया रूल राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगा।
दिन में दो बार लगेगी अटेंडेंस
आदेश के मुताबिक, ऐप के साथ-साथ हर क्लास में पुराना मैनुअल रजिस्टर भी चालू रहेगा। स्कूलों में दिन में दो बार अटेंडेंस ली जाएगी—पहली बार सुबह स्कूल खुलने के टाइम और दूसरी बार छुट्टी होने से ठीक पहले। अगर दोनों रिकॉर्ड में कोई फर्क दिखता है, तो स्कूल के हेडमास्टर या प्रिंसिपल को तुरंत इसकी जांच कर इसे ठीक करना होगा।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
डिपार्टमेंट ने अटेंडेंस के रिकॉर्ड को सही रखने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल हेड (HOI) पर डाली है। जोनल एजुकेशन ऑफिसर और चीफ एजुकेशन ऑफिसर को लगातार स्कूलों में जाकर सरप्राइज चेकिंग करने को कहा गया है। जिन स्कूलों की अटेंडेंस में कुछ गड़बड़ी दिखेगी, वहां तुरंत जांच होगी।
डिपार्टमेंट ने साफ चेतावनी दी है कि हाजिरी में जानबूझकर गड़बड़ी करने को बड़ी लापरवाही माना जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन होगा।
यह भी पढ़ें – गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी पुलिस को प्रदान किया ‘प्रेसिडेंट्स कलर’, बोले- आदेश से नहीं, मेहनत से मिला सम्मान



Download Android App
Download iOS App




