बारिश के मौसम में घर पर बनाएं हलवाई जैसा टेस्टी Besan Halwa, देखें Easy Recipe

Summary :

बारिश के मौसम में कुछ मीठा खाने की इच्छा होने पर, यह लेख घर पर ही टेस्टी और हेल्दी बेसन का हलवा बनाने की विधि बताता है। इसे बनाने के लिए बेसन, देसी घी, चीनी, पानी/दूध, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले, चीनी को पानी में उबालकर घोल लें। एक कढ़ाई में घी गरम करके, धीमी आंच पर बेसन को सुनहरा भूरा होने तक लगातार चलाते हुए भूनें।

Homemade Besan Halwa Recipe: बारिश के मौसम में अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मना है और आप बाहर से कुछ लेकर नहीं आ सकते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको हेल्दी और टेस्टी बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घी, ड्राई फ्रूट, बेसन से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में।

बेसन का हलवा बनाने का तरीका

 Besan Halwa Recipe at Home
Besan Halwa Recipe at Home (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन: 1 कप
  • देसी घी: 1 कप
  • चीनी: ¾ कप
  • पानी या दूध: 2 से 2.5 कप
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू)

बेसन का हलवा बनाने की विधि

 Besan Halwa Recipe
Besan Halwa Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और पानी मिलाकर उबाल लें और चीनी घुलने दें।
  • इसके बाद इसे एक तरफ रख दें। फिर एक कढ़ाई में घी गर्म करें।
  • फिर उसमें बेसन डालकर गैस की आंच धीमी रखें और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें।
  • जब बेसन से खुशबू आने लगे और उसका कलर भूरा हो जाए, तब बेसन भुन गया है।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा तैयार किया हुआ गर्म पानी या दूध का मिश्रण डालें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गांठें न बनें, इसलिए इसे लगातार चलाएं।
  • हलवे के गाढ़ा होने और कढ़ाई छोड़ने तक इसे अच्छे से पकाएं।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें।
  • अब आपका टेस्टी गरमा-गरम बेसन का हलवा बनकर तैयार है इसे तुरंत सर्व करें।

हलवा बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • बेसन को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें, तेज आंच पर पर यह काला हो जाता है और टेस्ट खराब हो जाता है
  • हलवे को दानेदार बनाने के लिए बेसन भूनते समय इसमें 1-2 चम्मच सूजी या थोड़ा सा दूध के छींटे दें।
  • पानी हमेशा गुनगुना या गर्म ही इस्तेमाल करें, इससे हलवे में गुठलियां नहीं पड़तीं और टेस्टी बनता है।

Also Read: Mushroom Garlic Pizza Recipe: बिना ओवन के भी बनाएं रेस्टोरेंट जैसा Mushroom Garlic Pizza, यहां देखें Easy Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।