Stuffed Paneer Bread Rolls Recipe: बारिश का मौसम हो और कुछ चटपटा खाने का मन न करे ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी इस मौसम में गरमागरम स्टफ्ड पनीर ब्रेड रोल खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। जब आप इसे गरमागरम खाते हैं, तो इसमें से बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद आता है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है, तो चलिए यहां जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
स्टफ्ड पनीर ब्रेड रोल बनाने का तरीका

सामग्री
- ब्रेड स्लाइस
- कद्दूकस या मैश किया हुआ पनीर
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटी हरी मिर्च
- अदरक कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया कटा हुआ
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक: स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
स्टफ्ड पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बर्तन में मैश किया हुआ पनीर लें।
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- फिर सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब एक प्लेट में थोड़ा पानी लें।
- फिर ब्रेड की स्लाइस को पानी में डुबोएं और हथेलियों के बीच दबाकर उसका एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें।
- अब गीली ब्रेड के बीच में पनीर का मिश्रण रखें।
- फिर ब्रेड के किनारों को उठाते हुए रोल का आकार दें और चारों तरफ से बंद कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेल को धीमी आंच पर गर्म करें।
- अब रोल्स को तेल में डालें और उलट-पलट कर कुरकुरा होने तक तलें।
- अब आपका टेस्टी स्टफ्ड पनीर ब्रेड रोल बनकर तैयार है।
- इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
पनीर रोल के लिए जरूरी टिप्स
- ब्रेड को बहुत ज्यादा देर पानी में न रखें, वरना वह बहुत मुलायम हो जाएगी और फट जाएगी।
- तेल अच्छा गर्म होना चाहिए। वरना ब्रेड ज्यादा तेल पी लेगी।
- रोल बनाते समय किनारों को अच्छे से सील करें ताकि तलते समय पनीर बाहर न फैले।



Download Android App
Download iOS App




