एक करोड़ की विदेशी सिगरेट का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

Summary :

North-East District Crime News : उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (35), विशाल (28) और राहुल (36) नीरज कपूर (55) के रूप में हुई। पुलिस ने इस कार्रवाई में 2,82,640 प्रतिबंधित आयातित सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। बरामद सिगरेट इंडोनेशिया समेत विभिन्न विदेशी ब्रांडों की हैं और इन पर भारत सरकार की ओर से अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी, जिसके कारण…

North-East District Crime News : उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (35), विशाल (28) और राहुल (36) नीरज कपूर (55) के रूप में हुई। पुलिस ने इस कार्रवाई में 2,82,640 प्रतिबंधित आयातित सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। बरामद सिगरेट इंडोनेशिया समेत विभिन्न विदेशी ब्रांडों की हैं और इन पर भारत सरकार की ओर से अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी, जिसके कारण इनकी बिक्री देश में प्रतिबंधित है।

डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि 4 अगस्त को स्पेशल स्टाफ के एसआई कौशिक घोष को करावल नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी सतेंद्र कुमार की निगरानी और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने महालक्ष्मी विहार स्थित नाला रोड के पास जाल बिछाया। शाम करीब 4:30 बजे दो बोरियों के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचे तीन संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ‘इन ब्लैक’ ब्रांड की इंडोनेशिया निर्मित 12,640 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद हुईं। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। करावल नगर थाने में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए मुख्य सप्लायर नीरज कपूर का नाम बताया। पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी कर बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम से करीब 2.70 लाख प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद कर नीरज कपूर को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल पहले चोरी और स्नैचिंग के मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की खरीद-फरोख्त, वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की खेप देश में किन माध्यमों से लाई जा रही थी और किन-किन राज्यों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी।

Sumant Chaudhary