झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया का वायरल बॉय ‘धूम’ भी प्रदर्शनकारियों के बीच पंहुचा। धूम ने वहां मौजूद छात्रों से बातचीत की, उनकी परेशानियां सुनी और खाने-पीने का सामान बांटा। इस दौरान उन्हें छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया। यह लड़का कोई और नहीं, बल्कि ‘दिल न दिया’ गाना गाकर रातों रात वायरल हुआ लड़का है।
धूम ने छात्रों से क्या कहा?
दरअसल, वायरल बॉय ‘धूम’ का असली नाम पिंटू प्रसाद है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें वह झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि मैं तो नहीं पढ़ सका क्योंकि मेरे माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था कि मैं अच्छे कॉलेज में जाकर पढ़ सकूं। अब मैं चाहता हूं कि हर गरीब का बच्चा पढ़े।
इसके बाद वह फिर अपना वायरल गाना, ‘दिल न दिया’ गाना गाने लग जाता है। यह देखकर वहां मौजूद छात्र भी तालियां बजाकर गाने को दोहराने लगते हैं। छात्र वायरल बॉय के साथ फोटो भी लेते हैं और उसकी खूब सराहना करते हैं।
View this post on Instagram
लोगों ने की धूम की तारीफ़
आपको बता दें कि कुछ समय पहले धूम कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करता था। कुछ समय धूम का ‘कृष का गाना सुनेगा?’ वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसकी वजह से वह बहुत फेमस हुआ। इसके बाद से कई संस्थाओं और लोगों ने उनकी मदद की। झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचने के बाद वह फिर से चर्चा में आ गया है। लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘सही बंदे को फेमस किया है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘भाई ने शुरुआत तो दिल ना दिया की शिकायत से की थी, लेकिन अब भाई ने यहां सबका दिल जीत लिया।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘गरीब है लेकिन दिल से आमिर है बंदा।’ इसी तरह लोग तमाम तरह के कमेंट करके धूम की तारीफ़ कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App




