Brock Lesnar ने WWE से रिटायरमेंट के बाद किया अपनी प्लानिंग का खुलासा, जानें अब किसका शिकार करेगा ‘Beast’

Summary :

ब्रॉक लैसनर ने WWE से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अब वह रिंग में वापसी नहीं करेंगे। समरस्लैम में ओबा फेमी के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने के बाद उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने और शिकार जैसे अपने शौक पूरे करने की इच्छा जताई। लैसनर ने WWE, UFC और अपने पूरे करियर में साथ देने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

WWE के दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने अपने रेसलिंग करियर को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि अब वह रिंग में वापसी नहीं करेंगे। हाल ही में हुए WWE समरस्लैम में ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले के बाद लैसनर ने अपने रिटायरमेंट की पुष्टि की और बताया कि अब वह अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करना चाहते हैं।

समरस्लैम के बाद लिया रिटायरमेंट का फैसला

Brock Lesanr Retirement Decision
Brock Lesanr Retirement Decision (Soource: Google)

समरस्लैम के पहले दिन ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हेल इन ए सेल मैच हुआ था, जिसमें लैसनर को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के बाद उन्होंने दर्शकों को ग्रीट किया और ओबा फेमी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें WWE का फ्यूचर बताया। इसके बाद पैट मैकफी के शो में बातचीत के दौरान लैसनर ने साफ किया कि उनका रेसलिंग करियर अब खत्म हो चुका है और वह दोबारा एक्शन में नजर नहीं आएंगे।

Plans Of Brock Lesnar After Retirement: परिवार और नेचर के साथ बिताएंगे समय

Brock Lesnar's Family
Brock Lesnar’s Family (Source: Google)

हालांकि रिटायरमेंट के बाद की अपनी प्लानिंग के बारे में बात करते हुए लैसनर ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान परिवार पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे हॉकी खेलते हैं और वह उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ देंगे। लैसनर ने यह भी बताया कि उनकी बेटी 2028 ओलंपिक को अपना टारगेट मानकर तैयारी कर रही है और वह उसकी जर्नी में भी पूरा सहयोग करेंगे। इसके अलावा उन्हें जंगल में समय बिताना और शिकार करना हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए अब वह उसी शौक को ज्यादा समय देंगे।

49 साल की उम्र में नई शुरुआत

Brock Lesnar New Start
Brock Lesnar New Start (Source: Google)

ब्रॉक लैसनर ने कहा कि 49 साल की उम्र में वह अब आराम से जिंदगी जीना चाहते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि समरस्लैम के बाद लगातार दो दिन तक वह बिस्तर से ही नहीं उठ पाए, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अब परिवार और खुद के लिए समय निकालने का वक्त आ गया है।

WWE और UFC का जताया आभार

Brock Lesnar On UFC And WWE
Brock Lesnar On UFC And WWE (Source: Google)

लैसनर ने अपने लंबे करियर के दौरान साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने WWE, TKO, UFC, डाना व्हाइट, मिनेसोटा वाइकिंग्स और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हीं संस्थाओं ने उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका दिया।

शानदार रहा ब्रॉक लैसनर का करियर

Brock Lesnar Career
Brock Lesnar Career (Source: Google)

अगर ब्रॉक लैसनर की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में WWE के अंदर डेब्यू किया था और बहुत कम समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। उन्होंने WWE के साथ-साथ UFC में भी वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया, जो आज भी बेहद रेयर अचीवमेंट मानी जाती है। हाल के महीनों में ओबा फेमी के साथ उनका कॉम्पटीशन भी काफी चर्चा में रहा था। दोनों के बीच तीन बड़े मुकाबले हुए, जिनमें फेमी ने दो और लैसनर ने एक जीत दर्ज की। वहीं समरस्लैम का मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ।

Read More: Brock Lesnar की रिटायरमेंट हुई कन्फर्म, समरस्लैम 2026 के बाद WWE को कहा अलविदा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं