Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Summary :

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 3 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए और 4000+ रन व 350+ विकेट का डबल हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन गए। उनके नाम नंबर-7 पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट पारी, घरेलू मैदान पर 2000 रन और 250 विकेट का अनोखा डबल और 2017 में एक कैलेंडर वर्ष में भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने जैसे कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। यह आंकड़े जडेजा को भारत के सबसे सफल और प्रभावशाली टेस्ट ऑलराउंडरों में शामिल करते हैं।

Ravindra Jadeja Unforgettable Records: रवींद्र जडेजा को सिर्फ एक बेहतरीन ऑलराउंडर कहना उनके टेस्ट करियर की अचीवमेंट्स को कम करके आंकना होगा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग—तीनों फील्ड में उन्होंने इंडियन क्रिकेट को कई यादगार परफॉर्मेंसेस दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी जडेजा ने गेंद से अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने 21 ओवर में 3 विकेट लेकर श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर रोकने में अहम योगदान दिया। वहीं धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा के विकेट भी उनके खाते में आए।

इस प्रदर्शन के साथ जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। वो टेस्ट में 4000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे इंडियन खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा के अब 90 टेस्ट मैचों में 4108 रन और 351 विकेट हो चुके हैं। उनसे पहले यह अचीवमेंट भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने हासिल की थी। कपिल के नाम 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं, वर्ल्ड क्रिकेट में भी यह क्लब बेहद खास है। आपको बता दें कि कपिल देव और जडेजा के अलावा इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

हालांकि, जडेजा के नाम सिर्फ यही रिकॉर्ड नहीं हैं। उनके टेस्ट करियर के कई आंकड़े बताते हैं कि वह क्यों भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं।

1. 350 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज

Ravindra Jadeja Unforgettable Records
Ravindra Jadeja Unforgettable Records (Source: Google)

गॉल टेस्ट में तीन विकेट हासिल करते ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो भारत की ओर से यह आंकड़ा छूने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए है। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब तक अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने 619 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन 537 विकेट, कपिल देव 434 विकेट और हरभजन सिंह 417 विकेट के साथ मौजूद हैं। अब जडेजा भी इस रेपुटेटेड लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

2. नंबर-7 पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट पारी

 Ravindra Jadeja Batting Record
Ravindra Jadeja Batting Record (Source: Google)

जडेजा की पहचान सिर्फ उनकी गेंदबाजी से नहीं है। बल्ले से भी उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में उन्होंने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। वहीं आपको बता दें कि 228 गेंदों की इस पारी में जडेजा ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। कपिल ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 163 रन की पारी खेली थी। इस तरह जडेजा भारत की ओर से इस बल्लेबाजी क्रम पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

3. भारत में 2000 रन और 250 विकेट का अनोखा डबल

Ravindra Jadeja Record In India
Ravindra Jadeja Record In India (Source: Google)

घरेलू सिचुएशन में भी जडेजा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान उन्होंने भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 2000 रन और 250 विकेट का डबल पूरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने, भारत में उनके नाम अब 2232 टेस्ट रन और 256 विकेट हैं। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो यह अचीवमेंट बेहद रेयर है। जडेजा से पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ही इस तरह का डबल हासिल कर पाए थे।

4. एक कैलेंडर साल में भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट

Ravindra Jadeja's Record In One Calender Year
Ravindra Jadeja’s Record In One Calender Year (Source: Google)

साल 2017 जडेजा के टेस्ट करियर के सबसे शानदार सालों में शामिल रहा। उन्होंने उस साल 10 टेस्ट मैच खेले और 20 पारियों में कुल 54 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान जडेजा ने तीन बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 6/63 का रहा, जबकि 54 विकेट के साथ उन्होंने एक कैलेंडर साल में किसी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

इन आंकड़ों से ये पूरी तरह साफ होता है कि रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर सिर्फ एक ऑलराउंडर के अच्छे प्रदर्शन तक लिमीटेड नहीं है। वह लगातार ऐसे रिकॉर्ड बनाते रहे हैं, जो उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे खास ऑलराउंडरों की कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करता है।

Read More: कब होगी Kavya Maran की शादी?, जानें दूल्हे के नाम से लेकर वेन्यू तक पूरी डिटेल्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।