तालाब में रहने को मजबूर 16 साल के लड़के की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, बंगाल से मुंबई एयरलिफ्ट, शुरू हुआ इलाज

Summary :

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का 16 वर्षीय इकबाल नाम का एक लड़का एक रहस्यमय और गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, जिसके कारण उसे अपना ज़्यादातर समय तालाब में बिताना पड़ता है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का 16 साल का लड़का, जो रहस्यमय और गंभीर बीमारी की वजह से ज्यादातर समय तालाब में गुजारने को मजबूर है। जब वह पानी से बाहर निकालता है, तो उसका शरीर जलने लगता है। अब उसकी मदद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी आगे आए हैं। बच्चे को बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है।

दिन-रात पानी में रहने को मजबूर 16 साल का लड़का

जानकारी के मुताबिक, 16 साल के लड़के का नाम इकबाल है, तो अपने परिवार के साथ मुर्शिदाबाद में रहता है। वह सुबह से लेकर देर रात तक तालाब में ही रहता है। जब भी वह तालाब से निकलता है, उसका शरीर जलने लगता है। लंबे समय तक पानी में रहें की वजह से स्किन गलने लगी है। वह भी बताता है कि उसे लगता है जैसे कोई अलौकिक शक्ति उसे अपने कब्जे में ले लेती है।

Anant Ambani Helps Iqbal
Iqbal Sheikh Help (Image- Social Media)

आस-पास के लोग उसे तालाब में ही खाने-पीने का कुछ सामान दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर इकबाल का वीडियो बहुत वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। डॉक्टरों की एक टीम ने भी उसके मामले की समीक्षा की और लंबे समय तक पानी में रहने को लेकर चिंता जताई।

सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल के चर्चा में आने के बाद अनंत अंबानी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इकबाल को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है। वहां उसे सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इकबाल का विशेष इलाज और जांच होगी।

इकबाल के माता-पिता पहले भी उसे अस्पताल में ले जा चुके हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि लंबे इलाज के लिए खर्च उठाने की पैसे नहीं है। उन्होंने मदद के लिए गुहार भी लगाई थी।

लंबे समय तक पानी में रहने से स्किन खराब

डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक पानी में रहने से इकबाल की स्किन खराब हो रही है। इससे स्किन नरम और पीली पड़ सकती है और खुजली, दरारें व संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि लगातार पानी में रहने से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इकबाल की पूरी मेडिकल जांच जरूरी है और उसे घंटों तक तालाब में नहीं रहना चाहिए। अब मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उसका इलाज देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जाएगा।

Also Read: केरल में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, 13 साल की पोती ने 3 लोगों से करवाया दादा का मर्डर! वीडियो कॉल पर देखी लाश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।