Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition: रॉयल एनफील्ड ने इंडियन मार्किट में अपनी फेमस Classic 350 का Gorkha Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के सम्मान में लाया गया है। बाइक के रंग, बैज और कुछ डिजाइन एलिमेंट इसे स्टैंडर्ड Classic 350 से अलग पहचान देते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस एडिशन की शुरुआती कीमत 2.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। लॉन्च के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। कस्टमर इसे रॉयल एनफील्ड की ऑफिसियल वेबसाइट या नजदीकी ऑथराइज़्ड डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।
गोरखा एडिशन में क्या है खास?
- Classic 350 Gorkha Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में देखने को मिलता है।
- बाइक को खास Gorkha Green कलर दिया गया है, जो गोरखा रेजिमेंट की पहचान और सैन्य अंदाज से जुड़ा हुआ है।
- इसके अलावा बाइक पर क्रॉस्ड खुखरी से प्रेरित खास इंसिग्निया दिया गया है।
- खुखरी गोरखा सैनिकों से जुड़ा पारंपरिक हथियार है। यही डिजाइन एलिमेंट इस बाइक को नॉर्मल Classic 350 से अलग दिखाता है।
- लेकिन, कंपनी ने बाइक के मूल डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं किया है।
- इसमें वही क्लासिक रेट्रो लुक, गोल हेडलैंप, मजबूत बॉडी और कंफर्टेबल सीधी राइडिंग पोजिशन देखने को मिलती है।
- इसका बेसिक डिजाइन Classic 350 जैसा ही रखा गया है, लेकिन नए रंग और डिटेलिंग के जरिए इसे एक खास लुक दिया गया है।
इंजन में नहीं हुआ कोई चेंज
- Royal Enfield ने Gorkha Edition के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में चेंज नहीं किया है।
- इसमें पहले की तरह 349cc J-Series एयर-कूल्ड इंजन है।
- यह इंजन 20.1 bhp की अधिकतम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
- इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
- इसका मतलब है कि स्पेशल एडिशन खरीदने वाले कस्टमर्स को परफॉर्मेंस में कोई बड़ा अंतर नहीं मिलेगा।
- कंपनी का मेन फोकस इसके लुक और खास थीम पर रहा है।
- Gorkha Edition में असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। यह फीचर गियर बदलते समय क्लच ऑपरेशन को आसान बनाने में मदद करता है और राइडिंग फ़ील को ज्यादा कंफर्टेबल बनाता है।
- इसके अलावा बाइक में Type-C USB फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
- इससे राइड के दौरान स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
- लंबे सफर पर जाने वाले राइडर्स के लिए यह फीचर बेस्ट साबित हो सकता है।
बाइक के साथ गोरखा थीम वाला गियर भी
- Royal Enfield ने Gorkha Edition को केवल बाइक तक सीमित नहीं रखा है।
- कंपनी ने इसी थीम पर राइडिंग और लाइफस्टाइल गियर कलेक्शन भी लॉन्च किया है।
- इस कलेक्शन में मिलिट्री यूनिफॉर्म और गोरखा रेजिमेंट से जुड़े डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलते हैं।
- इसमें डुअल-सर्टिफाइड Jet Quest हेलमेट, जैकेट समेत कई सामान शामिल हैं।
- कुल मिलाकर Classic 350 Gorkha Edition में कंपनी ने इंजन या परफॉर्मेंस के बजाय इसकी पहचान और स्टाइल पर ज्यादा ध्यान दिया है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने ₹2,500-₹15,000 तक बढ़ाए दाम! Alto K10 से Brezza तक महंगी हुईं कारें



Download Android App
Download iOS App




