रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, भरोसा और मिठास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनका मुहं मीठा कराती हैं। अगर आप इस खास अवसर को और भी ज्यादा अच्छा और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप त्योहार के शुभ मौके पर बनाकर अपने भाई और परिवार का मुहं मीठा करवा सकती हैं, तो चलिए जानते हैं, इसमें कौन-कौन सी डिश शामिल है।
रक्षाबंधन पर बनाने के लिए टेस्टी डिश
1. चावल की खीर

रक्षाबंधन पर हर घर में बनने वाली सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई खीर है। दूध, चावल, चीनी, इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से बनी खीर को बेहद शुभ माना जाता है। पूजा के बाद भगवान को भोग लगाने और भाई का मुंह मीठा कराने के लिए यह सबसे पहली पसंद होती है।
2. घेवर

सावन के महीने और रक्षाबंधनके समय घेवर की मांग सबसे ज्यादा होती है। यह राजस्थान की एक फेमस जालीदार मिठाई है, जिसे मैदा, घी और चाशनी से बनाया जाता है। इसके ऊपर रबड़ी और मेवों की परत इसे बेहद टेस्टी और शाही बनाती है।
3. नमकीन कचौड़ी या समोसे

मीठे के साथ-साथ त्योहार की थाली में कुछ चटपटा होना भी जरूरी होता है, इसलिए आप मूंग दाल या उड़द दाल की मसालेदार खस्ता कचौड़ी और समोसे रक्षाबंधन को और ज्यादा स्पेशल बना देता है। इसे आप हरी चटनी या इमली की खट्टी चटनी के साथ खा सकते हैं।
4. गुजिया

वैसे तो गुजिया होली पर ज्यादा बनाई जाती है, लेकिन भारत में कई जगहों पर रक्षाबंधन के मौके पर भी मावा और सूखे मेवों से भरी कुरकुरी गुजिया बनाई जाती है। इसका मीठा स्वाद त्योहार के माहौल को और भी ज्यादा खुशियों से भर देता है।



Download Android App
Download iOS App




