Best Hot Drinks for Monsoon: अदरक चाय से दालचीनी तक, बारिश के दिनों में बेहद फायदेमंद हैं ये 4 देसी हॉट ड्रिंक्स

Summary :

मानसून के ठंडे और बारिश वाले मौसम में शरीर को गर्माहट और मूड को तरोताजा रखने के लिए गर्मागर्म ड्रिंक्स पीना अच्छा लगता है, खासकर जब उनमें चीनी की मात्रा कम हो। यह लेख मॉनसून के लिए 4 आसान और हेल्दी हॉट ड्रिंक्स के बारे में बताता है अदरक वाली चाय मॉनसून में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है, जो शरीर को गर्म रखती है और अदरक का खास स्वाद देती है। इसे दूध, चायपत्ती और इलायची के साथ बनाया जा सकता है।

मानसून का मौसम आते ही ठंडी हवा, बारिश और मौसम में बदलाव का एहसास होने लगता है। ऐसे में गर्मागर्म ड्रिंक पीना का मन करता है हॉट ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को गर्माहट देने में मदद करते हैं, बल्कि बारिश के मौसम में मूड को भी फ्रेश कर सकते हैं। हालांकि, इनमें चीनी की मात्रा कम रखना अच्छा ऑप्शनउ होता है। ऐसे में आइए न के लिए 4 आसान और हेल्दी हॉट ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं।

मानसून में पीने के लिए हॉट हेल्दी ड्रिंक्स

1. अदरक वाली चाय

Traditional monsoon drinks list
Traditional monsoon drinks list (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में अदरक वाली गर्म चाय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक हेल्दी ड्रिंक है। अदरक का स्वाद चाय को अलग फ्लेवर देता है और गर्म चाय शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसे दूध, चायपत्ती, अदरक और थोड़ी इलायची के साथ आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप चीनी कम लेना चाहते हैं, तो इसको कम डालें।

2. हल्दी वाला दूध

Immunity-boosting drinks for monsoon
Immunity-boosting drinks for monsoon (Source: Social Media)

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे रात में पीने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए गर्म दूध में थोड़ी हल्दी और स्वाद के अनुसार हल्की मिठास मिलाई जा सकती है। रात के समय सोने से पहले गर्म हल्दी वाला दूध लेना कई लोगों को पसंद आता है।

3. तुलसी की चाय

Best Hot Drinks for Monsoon
Best Hot Drinks for Monsoon (Source: Social Media)

तुलसी की चाय मानसून के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर उबालें और स्वाद के लिए थोड़ा शहद या नींबू मिला सकते हैं। यह हल्की और खुशबूदार होती है और बारिश के मौसम में इसे पीना काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है।

4. दालचीनी वाली चाय

Traditional monsoon drinks list
Traditional monsoon drinks list (Source: Social Media)

दालचीनी की खुशबू और टेस्ट बारिश के मौसम में काफी अच्छा लगता है। इसे गर्म पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालकर बनाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो इसमें अदरक या नींबू भी मिला सकते हैं। यह एक आसान और कम सामग्री वाली हॉट ड्रिंक है। इसे पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

Also Read: रक्षाबंधन पर मेहमानों का करें खास स्वागत, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 4 रिफ्रेशिंग और टेस्टी ड्रिंक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।