Raksha Bandhan Drinks Ideas: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लोग अपने घर में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। इस मौके पर लोग मिठाइयों के साथ-साथ अगर मेहमानों और भाई-बहनों को कुछ ठंडे ताजगी भरे ड्रिंक्स परोसे जाएं, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी रक्षाबंधन के शुभ मौके पर आसानी से बनने वाले 4 स्पेशल और फ्रेश ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।
रक्षाबंधन में पीने के लिए बेस्ट ड्रिंक
1. शाही गुलाब लस्सी

शाही गुलाब लस्सी गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक होती है। इसे बनाने के लिए ताज़ा दही, ठंडा दूध, चीनी, रूह अफ़ज़ा, रोज़ सिरप, इलायची पाउडर, बारीक कटे बादाम-पिस्ता लें। फिर एक मथानी या मिक्सी में गाढ़ा दही, थोड़ा सा दूध, चीनी और 2-3 चम्मच रोज़ सिरप डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि ऊपर झाग न आ जाए। अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से लस्सी डालें। अब इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों डालकर सजाएं।
2. मैंगो मस्तानी

आम के सीजन में अगर आपने मैंगो मस्तानी बनाकर नहीं पिया, तो फिर आप आम लवर नहीं है। इसे बनाने के लिए पके हुए आम, ठंडा दूध, चीनी वैनिला या मैंगो आइसक्रीम, टूटी-फूटी, काजू बादाम लें। अब एक मिक्सी में आम के टुकड़े, ठंडा दूध, चीनी डालकर गाढ़ा शेक बना लें। अब एक बड़े गिलास में पहले थोड़ा सा आम का शेक डालें। उसके ऊपर से आइसक्रीम रखें। ऊपर से बचे हुए आम के टुकड़े, टूटी-फूटी और ड्राई फ्रूट से गार्निश करें।
3. तरबूज और पुदीना मोहितो

तरबूज और पुदीना को एक बेहद हेल्दी ड्रिंक माना जाता है गर्मी के मौसम में आप तरबूज और पुदीना मोहितो पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए तरबूज के टुकड़े, ताज़ा पुदीना पत्ती, नीबू का रस, काला नमक, स्प्राइट या सोड़ा, बर्फ लें। फिर एक गिलास में पुदीने की पत्तियां, नीबू के टुकड़े और थोड़ा सा काला नमक डालकर हल्के से मैश कर लें। अब इसमें तरबूज का जूस या तरबूज के छोटे टुकड़े डालें। फिर ऊपर से बर्फ के टुकड़े और ठंडा सोड़ा या स्प्राइट मिलाएं और पुदीने की पत्ती से सजाकर सर्व करें।
4. केसर बादाम शर्बत

केसर बादाम शर्बत किसी भी स्पेशल मौके पर पीने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए ठंडा दूध, भीगे हुए बादाम का पेस्ट, केसर का दूध, इलायची पाउडर, चीनी लें। रात भर भीगे बादाम के छिलके उतारकर थोड़ा दूध मिलाकर बारीक पीस लें। अब उबले हुए ठंडे दूध में बादाम का पेस्ट, केसर वाला दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करते समय ऊपर से बारीक कटे बादाम और केसर के धागे डालें।
Also Read: सावन और रक्षाबंधन पर बनाएं बाजार से भी ज्यादा टेस्टी मिठाइयां, मेहमान भी करेंगे तारीफ



Download Android App
Download iOS App




