सावन और रक्षाबंधन पर बनाएं बाजार से भी ज्यादा टेस्टी मिठाइयां, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Summary :

यह आर्टिकल सावन और राखी जैसे त्योहारों पर घर आए मेहमानों के लिए घर पर ही टेस्टी और हेल्दी मिठाइयां बनाने के कुछ बेहतरीन टिप्स बताता है। बाहर की मिठाइयों में केमिकल होने के कारण घर की बनी मिठाइयां बेहतर ऑप्शन हैं। आर्टिकल में तीन आसान और टेस्टी मिठाई बनाने की विधि बताई गई है।

Festival Special Sweet Ideas: सावन हो या राखी का त्योहार घर में बहुत से मेहमान आते हैं। इस मौके पर जल्दबाजी में समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो मेहमानों को बेहद पसंद आए और इसे सब बड़े ही चाव से खाएं त्योहार में कई बार लोग मिठाइयां बाहर से ले आते हैं, लेकिन बाहर के मिठाई में बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाली कुछ स्वीट डिशेस के बारे में बताएंगे, जो हर किसी को बेहद पसंद आएगी।

त्योहार पर बनाएं ये टेस्टी स्वीट डिशेस

1. नारियल के लड्डू

 Festive Indian Desserts
Festive Indian Desserts (Source: Social Media)

नारियल के लड्डू खाने में जितने जाता टेस्टी लगते हैं, इसे बनाना उतना ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए सूखा नारियल बूरा, मिल्क पाउडर, इलायची, थोड़ा सा घी लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ या सूखा नारियल डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर इसे लगातार चलाते रहें और गाढ़ा होने दें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब हांथों में घी लगाकर इसके लड्डू बनाएं और नारियल बुरादे से कोट करें।

2. काजू कतली बर्फी

 Easy Homemade Festival Sweets
Easy Homemade Festival Sweets (Source: Social Media)

काजू कतली की बर्फी खाने में बेहद टेस्टी और कम मीठी होती है। इसे आप घर में कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए काजू, चीनी, पानी, इलाइची पाउडर, थोड़ा सा घी लें। अब काजू को मिक्सी में डालकर इसे बारीक पीस लें। अब एक कढ़ाई में कम पानी डालकर चीनी डालें और इसकी चाशनी बना लें। फिर इसमें काजू पाउडर डालकर मिलाएं और गाढ़ा होने तक मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए, तब गैस बंद करें और इसे बटर पेपर पर निकालकर हल्का ठंडा करें। फिर इसे बेलन की मदद से फैलाएं और डायमंड शेप में काट लें।

3. सूजी का हलवा

 Festival Special Sweet Ideas
Festival Special Sweet Ideas (Source: Social Media)

सूजी का हलवा खाने में बेहद टेस्टी होता है। इसे लोग किसी खास मौके या त्योहार पर बनाते हैं। इसे बनाने के लिए सूजी, घी, चीनी, पानी,दूध, कटे हुए काजू, बादाम, इलायची लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी और सूजी डालें। फिर सूजी को सुनहरी खुशबू आने तक धीमी आंच पर भूनें। फिर दूसरे बर्तन में पानी और चीनी को उबालकर चाशनी बना लें। अब भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे गर्म पानी या दूध मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बनें। जब हलवा गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए जरूर ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत तिरंगा रेसिपीज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।