सुबह के नाश्ते में जब समझ नहीं आता है कि झटपट क्या बनाया जाए, तो लोग ब्रेड बटर या ब्रेड जैम खाकर ऑफिस या कॉलेज चले जाते हैं, लेकिन सिर्फ इतना खाने से पूरे दिन एनर्जी और पेट भरा नहीं रह सकता है, इसलिए आज हम आपको ब्रेड से कुछ ऐसे स्नैक्स बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जो आपके काफी काम आ सकती है। आपने ब्रेड से कई तरह की डिश बनाकर खाई होगी, तो चलिए देर किस बात कि यहां कुछ ब्रेकफास्ट आइडियाज के बारे में देखते हैं।
ब्रेकफास्ट के लिए ब्रेड से बनाएं ये डिशेस
1. ब्रेड पकौड़ा

ब्रेड पकौड़ा सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए एक सबसे आसान और बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे बनाने के लिए बेसन, अजवाइन, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, उबले आलू का मसाला और तेल लें। इसके बाद बेसन में नमक, हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। फिर ब्रेड के दो स्लाइस के बीच में आलू का चटपटा मसाला भरें और उसे दो हिस्सों में काट लें अब ब्रैड को बेसन के घोल में डुबोएं और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें। अब हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं।
2. ब्रेड रोल

सुबह के नाश्ते में खाने के लिए ब्रेड रोल भी एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे बनाने किए लिए ब्रेड स्लाइस, उबले और मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया, तलने के लिए तेल लें। आलू में नमक, हरी मिर्च, अमचूर और हरा धनिया मिलाकर भरावन तैयार करें। अब ब्रेड के किनारों को काट लें। ब्रेड को हल्के पानी में डुबोकर तुरंत हाथ से दबाकर और एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। ब्रेड के बीच में आलू का मसाला रखें और उसे चारों तरफ से बंद करके रोल का आकार दें। इसे गरम तेल में कुरकुरा होने तक तलें। अब इसे सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं।
3. ब्रेड पिज्जा

पिज्जा खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस, पिज्जा सॉस, कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न, चीज़, ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाएं। फिर ऊपर से शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न फैलाएं। ढेर सारी मोज़ेरेला चीज़ और चुटकी भर चिली फ्लेक्स व ओरिगेनो छिड़कें। तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाएं, ब्रेड रखें और ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाएं। अब आपका ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।
Also Read: सावन और रक्षाबंधन पर बनाएं बाजार से भी ज्यादा टेस्टी मिठाइयां, मेहमान भी करेंगे तारीफ



Download Android App
Download iOS App




