तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार ने छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट पार्टियों के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने का आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने 14 अगस्त को आदेश जारी किया था कि जिसमें स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को CJP, लेफ्ट पार्टियों और राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश को कॉकरोच जनता पार्टी ने गैर-संवैधानिक बताते हुए विरोध किया था। लेकिन अब सरकार ने U टर्न ले लिया है।
आदेश में क्या कहा गया था?
पत्र में कहा गया है कि छात्रों और युवाओं को राजनीतिक दलों के प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोका जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजिएट शिक्षा आयुक्त ने अपने पत्र में 14 अगस्त के सरकारी आदेश का भी जिक्र किया है। इस आदेश में कहा गया था कि छात्रों और युवाओं को प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने के लिए अलग-अलग विभाग आपस में तालमेल करके कार्रवाई करें।
Tamil Nadu: The Directorate of Collegiate Education has ordered coordinated action involving the School Education Department, Higher Education Department, Police Department, and district administration to prevent students from participating in protests organised by Left parties… pic.twitter.com/G3TpyDrRr2
— IANS (@ians_india) August 19, 2026
CJP ने किया था सरकार के फैसला का विरोध
इस आदेश के सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसका विरोध किया। सरकार के इस फैसले को पार्टी ने “गैर-संवैधानिक” बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की थी। इसको लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि कोई भी सरकार किसी व्यक्ति के विरोध करने के अधिकार पर रोक नहीं लगा सकती। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है।
इसके बाद आज, बुधवार को सरकार ने अपना रुख बदल लिया और जारी आदेश भी वापस ले लिया।
Also Read: अयोध्या में महिला के हाथों से ₹42,000 उड़ा ले गया बंदर! पुलिस की सूझ-बूझ से ऐसे मिले पूरे पैसे



Download Android App
Download iOS App




