Sabudana Dishes for Vrat: इस सावन सोमवार व्रत में लें स्वाद और सेहत का मज़ा, आसानी से बनाएं साबूदाने की ये खास डिशेस

Summary :

यह आर्टिकल सावन के महीने में सोमवार के विशेष महत्व और इस दौरान रखे जाने वाले व्रत में साबूदाने के इस्तेमाल करने पर बनाया गया है। इसमें साबूदाने से बनने वाली चार टेस्टी डिशेज का उल्लेख है, जिन्हें व्रत के दौरान खाया जा सकता है साबूदाना खिचड़ी व्रत की सबसे पसंदीदा डिश है, जिसे भीगे हुए साबूदाने, मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक, हरी मिर्च और जीरे को देसी घी में पकाकर बनाया जाता है।

सावन के महीने में सोमवार का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो इस पूरे महीने लोग भगवान शिव की भक्ति करते हैं, लेकिन सोमवार के दिन लोग खास पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और तरह-तरह की चीजें चढ़ाते हैं। इसके साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस दिन व्रत रखते हैं और व्रत में सबसे ज्यादा साबूदाना का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इससे बनने वाली कुछ ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप सावन व्रत में बनाकर खा सकते हैं।

साबूदाना से बनाएं ये टेस्टी डिशेस

1. साबूदाना खिचड़ी

Tasty Sabudana Dishes
Tasty Sabudana Dishes (Source: Social Media)

किसी भी व्रत में लोग साबूदाना का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आप इसकी खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। यह व्रत की सबसे पसंदीदा डिश होती है। भीगे हुए साबूदाने को मूंगफली के पाउडर, सेंधा नमक, हरी मिर्च और जीरे के साथ देसी घी में पकाया जाता है।

2. साबूदाना वड़ा

Healthy Food for Sawan Vrat
Healthy Food for Sawan Vrat (Source: Social Media)

वैसे तो आपने कई तरह के वड़े खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाना वड़ा खाया है अगर नहीं, तो व्रत में खाने के लिए ये वड़ा सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है। उबले आलू, साबूदाने, मूंगफली और मसालों को मिलाकर इसके टिक्की जैसे वड़े बनाए जाते हैं और तलकर खाए जाते हैं।

3. साबूदाना खीर

Sabudana Dishes for Vrat
Sabudana Dishes for Vrat (Source: Social Media)

खीर का नाम सुनते ही लोगों के मुहं में पानी आने लगता है सावन के व्रत में आप साबूदाना खीर बनाकर भी खा सकते हैं। मीठा पसंद करने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। दूध में साबूदाने को गाढ़ा होने तक पकाया जाता है और इसमें चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

4. साबूदाना चीला

Sabudana Dishes for Vrat
Sabudana Dishes for Vrat (Source: Social Media)

चीला एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन होता है। ज्यादातर लोग इसे सुबह के नाश्ते में बनाकर खाते हैं। अगर आप कम तेल-घी का खाना चाहते हैं, तो उबले आलू और साबूदाने के आटे को गूंथकर तवे पर पराठे या चीले की तरह सेंक लें।

Also Read: Bread Snack Recipes in Hindi: ब्रेकफास्ट बनेगा Super Tasty और Special, घर पर आसानी से बनाएं ब्रेड से ये 3 Snacks

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।