देश के कोने-कोने में पिछले कई महीनों से सिस्टम के विरोध में प्रोटेस्ट चालू हैं। इसी बीच आज बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकभवन मार्च निकाला। इस मार्च को लेकर RJD ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रोटेस्ट में छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसको लेकर अब RJD सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई है और लगातार इसका विरोध कर रही है और पूरे मामले में सम्राट सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। प्रदर्शन में RJD के सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए और और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की और तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया, हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
सीवान में AK-47 चलाने का मुद्दा गरमाया?
बता दें कि छात्र प्रोटेस्ट के दौरान सिवान में बिहार पुलिस की तरफ से AK-47 चलाने की खबर आई थी। इसको लेकर RJD सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है। मामला सामने आने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए उस पुलिस को नौकरी से ससपेंड कर दिया था। हालांकि, तेजस्वी यादव ने इस मामले में केवल पुलिसकर्मी को निलंबित करने को पर्याप्त नहीं माना है। उनका कहना है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि किसके आदेश पर पुलिस अधिकारी AK-47 लेकर पहुंचे थे।
मार्च के दौरान पुलिस और राजद में टकराव
आज राजधानी पटना में राजद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन का यूज किया। इस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर पुलिस थाने भी लेकर गई। वहीं, तेजस्वी का कहना था कि पुलिस अपना काम कर रही है और RJD अपना काम कर रही है। मीसा भारती, तेजस्वी और अन्य नेता RJD कार्यालय पहुंचे और पार्टी की ओर से राज्यपाल से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की चर्चा कर रहे हैं।
भाजपा ने बताया ‘फ्लॉप शो’
बीजेपी ने आरजेडी के मार्च पर भी निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने इसे ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा कि यह तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर को बचाने की कोशिश है। बीजेपी का आरोप है कि इस मार्च में सिर्फ राजनीतिक दिखावा और नारेबाजी ही थी। वहीं, वॉटर कैनन के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और जनता अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरी है।


Download Android App
Download iOS App




