Lauki ka Halwa Recipe: मुंह में घुल जाने वाला स्वाद, 20 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ठ और मलाईदार लौकी का हलवा; नोट कर लें रेसिपी

Summary :

बरसात की शाम हो या कोई खास त्योहार, मीठा खाने के लिए बस एक बहाना चाहिए। अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो, तो ‘लौकी का हलवा’ एक बेहतरीन ऑप्शन है। लौकी आमतौर पर बच्चों को पसंद नहीं आती, लेकिन जब इसका हलवा बनाया जाता है, तो बड़े-बड़े भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाते हैं। आइए, Lauki ka Halwa Recipe में जानते हैं की घर पर आसानी से मलाईदार और स्वादिष्ट लौकी का हलवा कैसे बनाया जा सकता है। Lauki ka Halwa Ingredients: लौकी का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री 1…

बरसात की शाम हो या कोई खास त्योहार, मीठा खाने के लिए बस एक बहाना चाहिए। अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो, तो ‘लौकी का हलवा’ एक बेहतरीन ऑप्शन है। लौकी आमतौर पर बच्चों को पसंद नहीं आती, लेकिन जब इसका हलवा बनाया जाता है, तो बड़े-बड़े भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाते हैं। आइए, Lauki ka Halwa Recipe में जानते हैं की घर पर आसानी से मलाईदार और स्वादिष्ट लौकी का हलवा कैसे बनाया जा सकता है।

Lauki ka Halwa Ingredients: लौकी का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री

Lauki ka Halwa Recipe
Lauki ka Halwa Recipe (Source: Social Media)
  • 1 बड़ी ताजी लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 2 कप फुल क्रीम दूध (या 100 ग्राम मावा/खोया)
  • ½ कप चीनी
  • 3-4 बड़े चम्मच देसी घी
  • ½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)

Lauki ka Halwa Recipe in Hindi: लौकी का हलवा बनाने की विधि

Lauki ka Halwa Recipe
Lauki ka Halwa Recipe (Source: Social Media)
  • लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें।
  • अब अलग बीज निकाकर इसे महीन कद्दूकस करें।
  • कद्दूकस करने के बाद लौकी को हाथों से दबाकर एक्सट्रा पानी निकाल दें।
  • एक बड़ी कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी गरम करें।
  • इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें।
  • अब भुनी हुई लौकी में दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • गैस को धीमा कर दें और लौकी को दूध में उबलने दें।
  • इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह तले से न चिपके।
  • जब दूध सूख जाए, तो इसमें चीनी और बचा हुआ 2 चम्मच घी डालें।
  • चीनी पिघलने पर हलवा फिर से थोड़ा गीला होगा।
  • इसे मीडियम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई घी न छोड़ने लगें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें।
  • सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।
  • आपका गरमा-गरम, खुशबूदार लौकी का हलवा तैयार है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।