Litchi Rose Smoothie Recipe: गर्मियों में शरीर को तुरंत मिलेगी Energy, इस आसान Recipe से घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Litchi Rose Smoothie

Summary :

Litchi Rose Smoothie Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। ऐसे में अगर बात करें लीची कि तो ये फल हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस मौसम में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कुछ ड्रिंक्स ऐसी होती हैं, जिसे पीने से हमारी बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप भी एक ही शेक पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आजकल बाजार में लीची काफी देखने को मिल रही है। अगर…

Litchi Rose Smoothie Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। ऐसे में अगर बात करें लीची कि तो ये फल हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस मौसम में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कुछ ड्रिंक्स ऐसी होती हैं, जिसे पीने से हमारी बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप भी एक ही शेक पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

आजकल बाजार में लीची काफी देखने को मिल रही है। अगर आप चाहें तो लीची की स्मूदी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है। साथ ही इसके लिए किन-किन चीजों की ज़रूरत होती है।

Litchi Rose Smoothie Recipe: लीची रोज स्मूदी बनाने की रेसिपी

Litchi Rose Smoothie Recipe
Litchi Rose Smoothie Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • 8 से 10 ताजी लीची
  • 1 कप ठंडा दही या योगर्ट
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

Litchi Rose Smoothie Recipe in Hindi: लीची रोज स्मूदी बनाने की विधि

Litchi Rose Smoothie Recipe in Hindi
Litchi Rose Smoothie Recipe in Hindi (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले लीची लेकर उसे छील लें। इसके बाद उसके बीज निकालकर एक प्लेट में रख लें।
  • अगर आप ताज़ी लीची का स्मूदी बनाते हैं, तो इससे इसका टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
  • इसके बाद एक ब्लेंडर में लीची, दही, गुलाब जल और शहद डाल लें।
  • इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • अगर आप मीठा पीना पसंद करते हैं तो इसमें हल्की चीनी भी डाल सकते हैं।
  • जब स्मूदी स्मूद और क्रीमी हो जाए, तो इसे एक कांच के गिलास में निकाल लें।
  • अब आपकी लीची रोज स्मूदी बनकर तैयार है।
  • इसके ऊपर से आप बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।