बिना चीनी के ड्राई फ्रूट लड्डू एक बेहद टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। अगर आप भी अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो ये रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है जी हां हम बात कर रहे हैं, घर पर आसानी से बनाए जाने वाले बिना चीनी के ड्राई फ्रूट लड्डू कि जिसे प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। अगर आप भी सूखा ड्राई फ्रूट नहीं खा पाते हैं, तो इस तरह घर पर बनाए ड्राई फ्रूट लड्डू जो खाने में बेहतरीन लगते हैं, साथ ही तुरंत एनर्जी भी देते हैं।
इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए चीनी या चाशनी की जरूरत नहीं होती है, तो आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान विधि के बारे में।
Dry Fruit Ladoo बनाने का तरीका

सामग्री
- खजूर (बिना बीज वाले)
- बादाम, काजू
- अखरोट, पिस्ता
- किशमिश
- कद्दू और तरबूज के बीज
- खसखस (पोस्ता दाना)
- इलायची पाउडर
- देसी घी
ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बिना बीज वाले खजूर को मिक्सी में डालकर पीस लें।
- इसके बाद काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कढ़ाई लेकर उसमें घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता डालकर भूनें और एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद फिर से कढ़ाई में घी डालकर कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, खसखस और किशमिश को भून लें और उसे प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और पिसे हुए खजूर को धीमी आंच पर भूनें। जब तक खजूर नरम न हो जाए।
- इसके बाद खजूर के नरम होते ही गैस बंद करें और इसमें भुने हुए सारे ड्राई फ्रूट्स, बीज और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब ये हल्का गुनगुना हो जाए तब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें।
- अब आपका बिना चीनी का टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट लड्डू बनकर तैयार हैं।
- इसे आप पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही डिब्बे में भरकर रखें।
ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के टिप्स

- लड्डू में मीठापन खजूर की वजह से आता है, इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के सॉफ्ट खजूर का ही इस्तेमाल करें। अगर खजूर थोड़े सूखे या कड़े हैं, तो उन्हें गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
- ड्राई फ्रूट्स को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर भूनने से वो ऊपर से जल जाते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी में पीसने के बजाय चाकू से छोटा-छोटा काट लें। इससे लड्डू खाते समय ज्यादा टेस्टी लगते हैं।
- इसे बनाते समय मिश्रण को पूरा ठंडा न होने दें। अगर ये पूरी तरह ठंडा हो जाएगा, तो खजूर कड़ा हो जाएगा और लड्डू बांधने में मुश्किल होगी। इसलिए जब यह हल्का गर्म हो, तभी लड्डू बना लें।



Download Android App
Download iOS App




