किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी आज जारी करेंगे योजना की 21वीं किस्त, खाते में आएंगे ₹ 2000

PM Kisan 21st Installment 2025

PM Kisan 21st Installment 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में लगभग 1:30 बजे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के 9 करोड़ किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-किसान योजना की 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब शुरू हुई यह स्कीम?

PM Kisan 21st Installment 2025
PM Kisan 21st Installment 2025 (credit-sm)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रत्येक पात्र किसान परिवार को 6,000 रुपए की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई। अब तक, देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 20 किश्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

स्कीम का फ़ायदा कौन उठा सकता है?

इस योजना का लाभ उन किसानों को मिल रहा है जिनकी भूमि का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। यह योजना वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पहलों में से एक है, जो लाभार्थियों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने महत्वपूर्ण प्रभाव को रेखांकित करती है। समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, यह योजना अपने लाभों का 25 प्रतिशत से अधिक महिला लाभार्थियों को समर्पित करती है।

PM Kisan 21st Installment 2025: डिजिटल लाभ पहुंच योजना

PM Kisan 21st Installment 2025 (credit-sm)
PM Kisan 21st Installment 2025 (credit-sm)

यह योजना तकनीकी और प्रक्रियागत प्रगति का लाभ उठाती है, ताकि अधिकतम लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके। किसान-केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश के पात्र किसान इस योजना का लाभ निर्बाध रूप से उठा सकें। डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं के रणनीतिक समावेश ने न केवल बिचौलियों को समाप्त किया है, बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने वाली एक सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली का मार्ग भी प्रशस्त किया है। आधार और आधार-आधारित भुगतान इकोसिस्टम के उपयोग से योजना की प्रभावशीलता और भी बढ़ गई है, जिससे सुरक्षित और कुशल लेनदेन सुनिश्चित होते हैं।

PM Modi News: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर

PM Modi News
PM Modi News

मोदी सरकार ने कन्फर्म किया है कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे तमिलनाडु से PM किसान की 21वीं किस्त (PM किसान 21st Installment) जारी करेंगे। इस बार 9 करोड़ किसानों को फायदा होगा और पैसा सीधे DBT के ज़रिए उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रख सकते हैं 2 पैन कार्ड? भारत में क्या है इसके नियम, आजम खान को आज मिली सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।