Garuda Purana Rebirth Signs: आज भी कई लोग पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं। गरुड़ पुराण में, मृत्यु के बाद आत्मा के सफर और पुनर्जन्म के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। यहां हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे यह समझने में मदद मिल सकती है कि शायद आपका भी कोई पिछला जन्म रहा हो।
पिछले जन्म के 6 चौंकाने वाले संकेत

1. भविष्य की बातों का पहले से अहसास होना
कई लोगों को आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का पहले ही अहसास हो जाता है और कभी-कभी उनकी कही बातें सच भी हो जाती हैं। माना जाता है कि ऐसा तब होता है जब आत्मा पिछले जन्मों के अनुभवों से समझदार हो चुकी होती है और आने वाली चीज़ों का इशारा देने लगती है।
2. बिना वजह डर या उदासी महसूस होना
कुछ लोग बिना किसी साफ वजह के डर या उदासी महसूस करने लगते हैं। कई बार वे ऐसी बातें या काम करते हैं जो उनकी आज की ज़िंदगी से बिल्कुल मेल नहीं खाते। इसे भी पुनर्जन्म से जुड़े संकेत के रूप में देखा जाता है।
3. एक ही सपना बार-बार आना
अगर आपको कोई एक सपना बार-बार दिखता है और उसमें दिखने वाले लोग या जगहें जानी-पहचानी लगती हैं, लेकिन आपको यह याद नहीं आ पा रहा कि आपने उन्हें असल ज़िंदगी में कहां देखा है, तो यह पिछले जन्म से जुड़ा संकेत हो सकता है।
4. पहली बार में ही किसी अनजान से अपनापन लगना
कभी-कभी हम किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं जिससे पहले कभी नहीं मिले होते, फिर भी उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे सालों से जानते हों। यह गहरा जुड़ाव पिछले जन्म के किसी रिश्ते का इशारा माना जाता है।
5. किसी इंसान या चीज से गहरा लगाव होना
कई बार बिना किसी साफ वजह के किसी व्यक्ति, जगह या सामान से बहुत ज़्यादा लगाव हो जाता है। माना जाता है कि इस तरह का खिंचाव इंसान के पिछले जन्म से जुड़ा होता है।
6. बिना सीखे किसी खास कला या हुनर का होना
कुछ लोगों में बचपन से ही कोई अनोखा हुनर या ज्ञान देखने को मिलता है, जिसे उन्होंने इस ज़िंदगी में कभी सीखा ही नहीं होता। माना जाता है कि यह हुनर इंसान के पिछले जन्म के सीखे हुए अनुभवों का ही असर होता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




