Vishnu Purana Predictions: 6-7 साल में माता-पिता बनेंगे बच्चे! कलयुग में ऐसा होगा इंसानों का जीवन? विष्णु पुराण की ये 6 बड़ी भविष्यवाणियां है बेहद खौफनाक

Summary :

हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, कलयुग चारों युगों में सबसे छोटा लेकिन सबसे अधिक दुखदायी है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा हजारों साल पहले की गई कलयुग की भविष्यवाणियां आज सच होती दिख रही हैं। कलयुग की कुल अवधि 4 लाख 32 हजार साल है, जिसमें से अभी केवल 5000 साल ही बीते हैं। विष्णु पुराण में कलयुग से जुड़ी 6 मुख्य "खौफनाक" भविष्यवाणियां बताई गई हैं।

Vishnu Purana Predictions: हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में कलयुग के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। इनमें लिखा है कि चार युगों में कलयुग सबसे छोटा, लेकिन सबसे ज्यादा दुख देने वाला समय है। भगवान श्री कृष्ण ने हजारों साल पहले ही बता दिया था कि कलयुग कैसा होगा, और आज उनकी बताई सारी बातें सच होती दिख रही हैं

धर्म के अनुसार, कलयुग का पूरा समय 4 लाख 32 हजार साल का है। अभी इसमें से सिर्फ 5000 साल ही गुजरे हैं, मतलब अभी कलयुग बहुत लंबा चलेगा। विष्णु पुराण में लिखा है कि कलयुग जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इंसानों की जिंदगी में बड़े बदलाव आएंगे। इसमें कई ऐसी भविष्यवाणियां की गई हैं, जो अगर सच हुईं तो दुनिया में भारी तबाही मच सकती है। आइए, जानें विष्णु पुराण की मुख्य भविष्यवाणियों के बारे में।

विष्णु पुराण की 6 खौफनाक भविष्यवाणियां (Vishnu Purana Predictions)

1. इंसानों की उम्र कम हो जाएगी

पुराने शास्त्रों में बताया गया है पहले के जमाने में लोग बहुत लंबी उम्र तक जीते थे। जैसे महाभारत में भीष्म पितामह और रामायण में भगवान राम की उम्र 100 साल से ज्यादा थी। लेकिन विष्णु पुराण कहता है कि कलयुग के अंत तक इंसानों की औसत उम्र सिर्फ 12 से 20 साल ही रह जाएगी।

2. इंसान का कद बहुत छोटा हो जाएगा

Vishnu Purana Predictions
Vishnu Purana Predictions (AI Generated)

पुराने युगों में इंसानों की लंबाई 7 फीट तक होती थी, जो आज घटकर 5 से 6 फीट रह गई है। विष्णु पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार, जब कलयुग का अंत करीब आएगा, तब इंसान की लंबाई घटकर सिर्फ 4 इंच के आसपास रह जाएगी।

3. प्राकृतिक सुंदरता कम होगी और बीमारियां बढ़ेंगी

पुराने समय में लोग जड़ी-बूटियों और सादे लाइफस्टाइल की वजह से लंबे समय तक सुंदर और स्वस्थ रहते थे। लेकिन कलयुग में हमारा रहन-सहन इतना बदल जाएगा कि चेहरे की कुदरती सुंदरता गायब हो जाएगी और लोगों को त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

4. आंखें छोटी और नजर कमजोर हो जाएगी

Vishnu Purana Predictions
Vishnu Purana Predictions (AI Generated)

विष्णु पुराण के अनुसार, कलयुग के आखिर में इंसानों की आंखों की बनावट बदल जाएगी। आंखें छोटी हो जाएंगी और कम उम्र में ही नजर कमजोर हो जाएगी, जिससे देखने में परेशानी एक आम बात बन जाएगी।

5. बहुत छोटी उम्र में बच्चे पैदा होंगे

कलयुग में इंसान की उम्र बहुत कम रह जाएगी, इसलिए बच्चे पैदा करने की उम्र भी घट जाएगी। भविष्यवाणी के अनुसार, 6-7 साल की लड़कियां और 8-9 साल के लड़के माता-पिता बनने लगेंगे, जो पूरी तरह से प्रकृति के नियमों को पलट देगा।

6. रिश्तों में स्वार्थ और पैसे का लालच बढ़ेगा

कलयुग में स्त्री और पुरुष के रिश्ते प्यार के बजाय पैसे पर टिके होंगे। जिसके पास पैसा नहीं होगा, रिश्ते टूट जाएंगे और धनवान लोग ही सबको पसंद आएंगे। शादी जैसे पवित्र रिश्ते भी कमजोर हो जाएंगे। लोग बहुत मतलबी हो जाएंगे, पैसों के लिए आपस में लड़ेंगे और किसी की मदद नहीं करेंगे। घर आए मेहमानों और भगवान का सम्मान करना भी लोग भूल जाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।