Anaya Bangar Facing Backlash: पूर्व भारतीय क्रिकेट और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इस समय काफी चर्चाओं में हैं. हाल ही में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने को मंजूरी मिल गई. जिसका मतलब है ये 25 वर्षीय क्रिकेटर अब वीमेंस बिग बैश लीग में हिस्सा ले सकेंगी. हालांकि इसे लेकर काफी हंगामा हो रहा है. साउथ अफ्रीका की एक दिग्गज क्रिकेटर ने इसपर सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्होंने इसे बकवास ठहराते हुए, ऐसा न होने देने की अपील भी की.
Anaya Bangar Facing Backlash

साउथ अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजाने केप अनाया बांगर के खिलाफ हो गईं. केप अनाया के महिला क्रिकेट में खेलने को लेकर सहज नहीं हैं. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भी खुले तौर पर आलोचना की. जिसने अनाया बांगर को हरी झंडी दिखाई. मारिजाने केप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाई. जिसमें एक पोस्ट साझा करते हुए केप ने कैप्शन भी लिखा. पोस्ट में लिखा था कि ट्रांसजेंडर क्रिकेटर को वूमेंस बिग बैश लीग में खेलने के लिए क्लीयरेंस मिल गई है. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कैप्शन लिखा- ‘बिल्कुल वाहियात है. इसकी इजाज़त नहीं देनी चाहिए.’
पहली खिलाड़ी जिन्होंने आवाज उठाई

मारिजाने केप पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इसको लेकर आवाज उठाई. इससे पहले किसी ने भी इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. सोशल मीडिया पर बहुत सारे क्रिकेट फैंस केप के इस स्टेटमेंट को सपोर्ट कर रहे हैं. उनका कहना है कि इसे फौरन रोकना चाहिए. इसकी परमिशन नहीं मिलनी चाहिए. महिला क्रिकेट में सिर्फ महिलाओं की एंट्री होनी चाहिए. गौरतलब है कि अनाया जन्म से लड़का थीं. हालांकि बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. और वो लड़की बन गईं. संजय बांगर की बेटी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से वीमेंस बिग बैश लीग में खेलने की इजाजत मांगी थी. जो उन्हें अब मिल गई है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बदलेगा अपना फैसला?

मारिजाने केप वीमेंस क्रिकेट की एक चर्चित नाम हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए डेढ़ दशक से भी अधिक समय हो गया है. ऐसे में उन्होंने अनाया बांगर के खिलाफ आवाज उठाई है तो भविष्य में और महिला खिलाड़ी भी आगे आ सकती हैं. जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपना फैसला बदलना पड़ सकता है.
Read More: Rishabh Pant पर भड़के R Ashwin, बोले- “Once In A Generation वाली बात मत करो”


Download Android App
Download iOS App




