Rishabh Pant पर भड़के R Ashwin, बोले- “Once In A Generation वाली बात मत करो”

Summary :

Ashwin on Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की Test series में Rishabh Pant को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर के तौर पर पूरा भरोसा दिया। Pant ने इस दौरे पर कुल 168 रन बनाए और दो अर्धशतक भी लगाए। आंकड़ों को देखें तो उनका प्रदर्शन खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन भारत के पूर्व spinner Ravichandran Ashwin को Pant से इससे कहीं ज्यादा उम्मीद थी। Ashwin ने अपने YouTube show Ash Ki Baat में Pant के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक Pant उनके expectations पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं।…

Ashwin on Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की Test series में Rishabh Pant को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर के तौर पर पूरा भरोसा दिया। Pant ने इस दौरे पर कुल 168 रन बनाए और दो अर्धशतक भी लगाए। आंकड़ों को देखें तो उनका प्रदर्शन खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन भारत के पूर्व spinner Ravichandran Ashwin को Pant से इससे कहीं ज्यादा उम्मीद थी।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

Ashwin ने अपने YouTube show Ash Ki Baat में Pant के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक Pant उनके expectations पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं। Ashwin की सबसे बड़ी चिंता Pant की batting से ज्यादा उनके shot selection और situation के हिसाब से decision-making को लेकर है।

Ashwin on Rishabh Pant: Ashwin को Pant से आखिर क्या शिकायत है?

Ashwin
Ashwin

Ashwin का मानना है कि Test cricket में सिर्फ आक्रामक अंदाज में खेलना ही काफी नहीं है। कई बार टीम को जिस तरह की batting की जरूरत होती है, बल्लेबाज को उसी हिसाब से अपना game बदलना पड़ता है।

उन्होंने Pant के attacking style पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार यह कह देना कि “Rishabh Pant ऐसे ही खेलते हैं” सही जवाब नहीं हो सकता। अगर टीम मुश्किल situation में है, तो खिलाड़ी को अपने shots और risks को लेकर ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

Ashwin ने Pant के पुराने प्रदर्शन की तारीफ भी की। खासकर Australia दौरे में Sydney और Brisbane में खेली गई उनकी शानदार पारियों को उन्होंने याद किया। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि उन मुकाबलों में Washington Sundar और Shardul Thakur के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Ashwin के मुताबिक Test match को जीतने के लिए पूरी टीम का योगदान जरूरी होता है, लेकिन एक गलत decision मैच का रुख पलट सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि Virender Sehwag और Adam Gilchrist जैसे attacking players भी situation को समझकर खेलते थे। इसलिए Pant से भी उम्मीद है कि वह अपनी aggression को सही समय और सही situation के साथ balance करें।

Pant को लेकर special backing पर भी Ashwin ने उठाए सवाल

Ashwin on Rishabh Pant
Ashwin on Rishabh Pant

Ashwin ने टीम मैनेजमेंट की उस सोच पर भी सवाल उठाया, जिसमें Pant को लगातार special backing मिलती रही है। उनका कहना है कि अगर किसी एक खिलाड़ी को “once-in-a-generation player” कहकर लगातार support किया जाता है, तो इसी तरह का भरोसा दूसरे talented खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए।

Ashwin ने Yashasvi Jaiswal का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी ऐसे ही खास खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

हालांकि Ashwin ने Pant की ability पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें Pant खिलाड़ी के तौर पर बहुत पसंद हैं। लेकिन अब Pant के पास करीब 50 Test matches का experience है, इसलिए उनसे ज्यादा responsibility की उम्मीद की जानी चाहिए।

Ashwin का मानना है कि अगर Pant अपने decision-making पर काम करें और हर situation में सही shot चुनें, तो वह सिर्फ एक explosive Test batter ही नहीं, बल्कि India के लिए all-format player भी बन सकते हैं।

Also Read: WTC Final का सपना खतरे में? Sri Lanka के खिलाफ 2nd Test Draw होने से India को कितना नुकसान

Anjali Maikhuri