India WTC Final Scenerio: Colombo में India और Sri Lanka के बीच खेला गया दूसरा Test आखिरकार draw पर खत्म हो गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि Team India मुकाबले को अपने नाम कर सकती है, लेकिन Sri Lanka के Sonal Dinusha ने भारतीय गेंदबाजों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मैच के आखिरी दिन Sri Lanka के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि वह India के गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय तक रोक सके। इस काम में Dinusha ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 133 रन की पारी खेली और अपनी टीम को हार से बचा लिया।
Sri Lanka ने जब पारी घोषित नहीं बल्कि मैच खत्म होने तक बल्लेबाजी जारी रखी, तब उसका स्कोर 429/9 था। दोनों टीमों ने इसके बाद हाथ मिलाया और मुकाबला draw हो गया।
India के लिए यह नतीजा इसलिए निराशाजनक रहा क्योंकि चौथे दिन के अंत में Sri Lanka के सिर्फ चार विकेट बाकी थे। यानी Team India जीत की स्थिति में दिखाई दे रही थी। लेकिन पांचवें दिन Sri Lankan batters ने बेहद संभलकर बल्लेबाजी की और पूरा दिन निकाल दिया।
India WTC Final Scenerio : Sonal Dinusha ने कैसे बचाया Sri Lanka का मैच?

पांचवें दिन India के गेंदबाजों ने विकेट लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन Sri Lanka के बल्लेबाजों ने risk लेने से साफ बचते हुए defensive cricket खेली।
Sonal Dinusha इस दौरान Sri Lanka के सबसे बड़े संकटमोचक बने। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और भारतीय गेंदबाजों को लगातार परेशान किया। नतीजा यह रहा कि India को आखिरी दिन एक भी ऐसी breakthrough नहीं मिली जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल सके।
India के spinners ने लंबे समय तक गेंदबाजी की। कप्तान Shubman Gill के मुताबिक, उनके spinners ने करीब 50 से 60 overs लगातार गेंदबाजी की। इसके अलावा खिलाड़ियों को इन conditions में लंबे समय तक fielding भी करनी पड़ी।
Gill ने मैच के बाद माना कि जीत हासिल नहीं कर पाना काफी frustrating था। हालांकि उन्होंने अपनी टीम के effort और intent को 10 में से 10 नंबर दिए।
Gill के मुताबिक जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, pitch धीमी होती गई। हालांकि उनका कहना था कि pitch पूरी तरह flat नहीं थी और जब गेंद spin हो रही थी, तब भी विकेट लेने का मौका मौजूद था।
उनके अनुसार Sri Lankan batters ने जिस तरह सिर्फ defensive approach अपनाई, उससे Indian bowlers के लिए wicket लेना और मुश्किल हो गया।
Draw से WTC में India को कितना नुकसान?

इस draw के बाद India को World Test Championship यानी WTC points table में बड़ा फायदा नहीं मिला। Team India इस समय 11 मैचों में 5 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और उसका points percentage 51.52 है।
India से ऊपर Australia, South Africa, New Zealand और Bangladesh मौजूद हैं।
हालांकि Team India के पास अभी WTC cycle में 7 मैच बाकी हैं। इनमें New Zealand के खिलाफ दो और Australia के खिलाफ पांच मुकाबले शामिल हैं।
यानी WTC final की race अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन India के लिए आगे के मैच काफी अहम हो गए हैं। अगर Team India को अपनी position मजबूत करनी है, तो बचे हुए मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करनी होगी।
Also Read: कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन Srilanka बनी भारत की WTC रेस में रोड़ा, जानें पूरा समीकरण


Download Android App
Download iOS App




