भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त सिर्फ 16 रन की थी।
ऐसे में टीम इंडिया पांचवें दिन श्रीलंका की पारी को जल्द समेटकर छोटे टारगेट का पीछा करने की कोशिश करना चाहती थी, लेकिन चल रहे हालात को देखते हुए ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि श्रीलंका की मौजूदा सिचुएशन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो भारत के सामने 200 रन से भी ज्यादा का टारगेट रख सकती है। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।
श्रीलंका बिगाड़ सकती है भारत का खेल

27 अगस्त को कोलंबो में श्रीलंका ने 100 रन से ज्यादा की लीड ले ली है, ये आर्टिकल लिखने के समय तक श्रीलंका के पास 120 रन की लीड हो गई है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि श्रीलंका जल्द आउट होने के मूड में नहीं है और वो इस मैच को ड्रा की ओर लेकर जाना चाहते है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो इसका असर इंडिया पर क्या पड़ेगा, चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
WTC के लिहाज से भारत के लिए जीत जरूरी

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। भारत फिलहाल 53.33 के PCT के साथ आगे बढ़ रहा है। जीत मिलने पर टीम को 12 प्वाइंट हासिल होंगे, जबकि ड्रॉ की सिचुएशन में सिर्फ 4 प्वाइंट मिलेंगे। यानी मैच ड्रॉ होने पर भारत को सीधे 8 प्वाइंट का नुकसान होगा। इतना ही नहीं, ड्रॉ की सिचुएशन में टीम इंडिया का पॉइंट्स परसेंटेज घटकर 51.51 हो जाएगा। ऐसे में फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगा।
Scenario In Ind Vs Sri Match: ऐसा रहा अब तक मुकाबला

भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 503 रन पर पारी डिक्लेयर की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक जड़े, जबकि शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस दौरान सोनल दिनुषा ने 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सकी।
फिर भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में श्रीलंका ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद पासिंदु सूर्याबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने 115 रनों की इम्पोर्टेंट पार्टनरशिप करके टीम को पारी की हार के खतरे से बाहर निकाला। इस दौरान सूर्याबंदारा ने 92 और मेंडिस ने 55 रन बनाए।
हालांकि, श्रीलंका ने इसके बाद फिर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पिछले 40 रनों के दौरान उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब भारतीय गेंदबाजों की कोशिश होगी कि पांचवें दिन चल रहे मैच के दूसरे सेशन में ही बाकी विकेट निकालकर मैच को अपने नाम किया जाए। फिलहाल भारत जीत के बेहद करीब है, लेकिन श्रीलंकन टीम पूरा समीकरण बदलने के मूड में लग रहा है।
Read More: कब और कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले?, देखें टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल


Download Android App
Download iOS App




