एशेज सीरीज, जिसमें पांच मैच की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती हैं। उसका आज यानी 19 जुलाई से चौथा मुकाबला शुरू होगा और इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग- 11 टॉस से पहले ही ऐलान कर दी गई है। इंग्लैंड में जहाँ केवल एक बदलाव देखने को मिला है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए है। कौन से हैं ये बदलाव आइए जानते है।

ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले के लिए जो प्लेइंग-11 का ऐलान किया है, उसमें दो खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। ये दो खिलाड़ी है तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोललैंड और स्पिन गेंदबाज़ टॉड मर्फी। इनकी जगह टीम में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है। तीसरे टेस्ट मैच के बाद खबर ये भी चल रही थी कि अनुभवी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर को चौथे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है लेकिन उन्हें बाहर नहीं किया गया है और एक बार फिर उनपर कप्तान पैट कम्मिंस ने भरोसा जताया है। वहीं ग्रीन जो चोट के कारण तीसरे मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे अब वो फिट हैं और इसलिए अब उनकी जगह टॉड मर्फी को बाहर जाना पड़ा है। बता दें कि टॉड मर्फी तीसरे मैच में नाथन लियोन की जगह प्लेइंग में शामिल किए गए थे। लेकिन अब एक मैच खेल कर उन्हें फिर से बाहर होना पड़ रहा है।
Another opportunity for our Aussie men to secure the #Ashes. Let’s go boys 💪 pic.twitter.com/DdZ0ClMk11
— Cricket Australia (@CricketAus) July 19, 2023
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 की बात करें तो इसमें कोई भी प्रॉपर स्पिन गेंदबाज़ नहीं है। सभी तेज़ गेंदबाज़ खेलते हुए दिखेंगे। जिसमें कप्तान पैट कम्मिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क हैं। जबकि दो ऑलराउंडर मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन भी तेज़ गेंदबाज़ ही है। ऐसे में अगर स्पिनर की जरुरत पड़ती है तो स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड कुछ ओवर डाल सकते है। वहीं बल्लेबाज़ों में डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड हैं जबकि कैमरून ग्रीन और मिशेल मार्श ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे और विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर भी एलेक्स कैरी होंगे। वहीं इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उनकी टीम में केवल एक बदलाव है, ओली रॉबिंसन को बाहर कर जेम्स एंडरसन को प्लेइंग में शामिल किया गया है बाकी वही तीसरे मैच की सेम प्लेइंग है।

सीरीज की बात करें तो अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मुकाबले जीत थे और तीसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इस तरह सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है और आज से शुरू हो रहे इस चौथे मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड भी इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग- 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड
इंग्लैंड प्लेइंग -11
बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन


Download Android App
Download iOS App



