सिडनी : अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भारत के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिये आस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तिकड़ी को वनडे सीरीज के लिये आराम दिया गया है। पीटर सिडल को 2010 के पहली बार वनडे टीम में वापसी की।
आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम में उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन की भी वापसी हुई है। आफ स्पिनर लियोन इस सत्र के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाये थे जबकि ख्वाजा की भी लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। मिशेल मार्श और विकेटकीपर अलेक्स कैरी टीम में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया दो उप कप्तान रखने की रणनीति पर चल रहा है। तेज गेंदबाज की तिकड़ी मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए विश्राम दिया गया है। बल्लेबाज ट्रेविस हेड, डार्सी शॉर्ट और क्रिस लिन को उनकी खराब फार्म को देखते हुए बाहर कर दिया गया है।
आस्ट्रेलियाई चयनसमिति के अध्यक्ष ट्रेवर हान्स ने कहा कि टीम में बदलाव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन और विश्व कप को ध्यान में रखकर किये गये हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जिनके रहने से हमें लगता है कि वे मैच के विभिन्न चरणों में कई तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम हैं।’’
टीम इस प्रकार है : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जाइ रिचर्डसन, बिली स्टैनलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा।


Download Android App
Download iOS App



