Badminton : श्रीकांत स्विस ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में लिन चुन यि से हारे

Summary :

Badminton किदांबी श्रीकांत का स्विस ओपन 2024 बैडमिंटन अभियान शनिवार को स्विट्जरलैंड के बेसल में सेंट जैकबशेल मैदान में पुरुष एकल सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। HIGHLIGHTS नवंबर 2022 के बाद  श्रीकांत की पहली BWF सेमीफाइनल उपस्थिति Badminton भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की स्विस ओपन सुपर  नाहीद दिवेचा ने शनिवार को इंडियन मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये भारत के स्टार Badminton खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की स्विस ओपन सुपर 300 Badminton Tournament में जीत की लय यहां चीनी ताइपे के लिन चुन यि से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद खत्म हो…

Badminton किदांबी श्रीकांत का स्विस ओपन 2024 बैडमिंटन अभियान शनिवार को स्विट्जरलैंड के बेसल में सेंट जैकबशेल मैदान में पुरुष एकल सेमीफाइनल में समाप्त हो गया।

  • HIGHLIGHTS
  • नवंबर 2022 के बाद  श्रीकांत की पहली BWF सेमीफाइनल उपस्थिति
  • Badminton भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की स्विस ओपन सुपर
  •  नाहीद दिवेचा ने शनिवार को इंडियन मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये

भारत के स्टार Badminton खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की स्विस ओपन सुपर 300 Badminton Tournament में जीत की लय यहां चीनी ताइपे के लिन चुन यि से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद खत्म हो गयी। पूर्व नंबर एक श्रीकांत एक गेम की बढ़त के बावजूद शनिवार रात एक घंटे पांच मिनट तक चले अंतिम चार मुकाबले में लिन चुन यि से 21-15 9-21 18-21 से हार गये। इस हार से 210,000 डॉलर राशि के टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। श्रीकांत 16 महीने में पहले सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह 2022 नवंबर में हायलो ओपन में अंतिम चार में पहुंचे थे।

इंडियन मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप: दिवेचा दो स्वर्ण पदक जीतकर चमकी

महाराष्ट्र की नाहीद दिवेचा ने शनिवार को यहां इंडियन मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये।
दिवेचा ने हरियाणा की सुनीता सिंह पंवार को 23 मिनट में 21-14, 21-11 से हराकर महिला 50 एकल फाइनल जीता।
इसके बाद उन्होंने अपने राज्य के साथी किरण मोकाडे के साथ मिलकर मिश्रित युगल 50 खिताब भी अपनी झोली में डाला।
दिवेचा और मोकाडे की जोड़ी ने कर्नाटक की प्रभागरन सुबाइयान और जयश्री रघु की शीर्ष वरीय जोड़ी को 21-15, 21-9 से पराजित किया।
महाराष्ट्र के नाइजेल डिसा ने छठे वरीय सतिंदर मलिक को 45 मिनट में 21-12, 18-21, 21-13 से हराकर पुरुष 35 एकल स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष 40 युगल खिताब महाराष्ट्र के प्रशांत बहात्रे और मनीष रावत की जोड़ी ने हासिल किया जिन्होंने रवीश मोहन और सुशांत शेट्टी को 20 मिनट में 21-11, 21-7 से शिकस्त दी।

Anshu