वेलेंसिया : स्पेनिश लीग की मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना को गुरुवार रात यहां कोपा डेल रे के पहले चरण में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उसे लेवांते ने एक रोमांचक मुकाबले मे 2-1 से मात दी। लेवांते ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में दमदार शुरुआत की और डिफेंडर एरिक काबाकाओ ने गोल करके मेजबान टीम को अहम बढ़त दिला दी।
मैच में लगे शुरुआती झटके से बार्सिलोना ने उबरने का प्रयास किया और अधिक बॉल पोजेशन रखा। हालांकि, मेजबान टीम 18वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना करने में कामयाब रही। लेवांते के लिए यह गोल बोर्गा मेयरोल ने किया। इसके बाद, पहले हाफ में और कोई गोल नहीं हो सका।
बार्सिलोना ने दूसरे हाफ में बेहतरीन अटैक किए और गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए मेजबान टीम को परेशान किया। मैच के 85वें मिनट में बार्सिलोना को पेनाल्टी मिली और ब्राजील के फिलिप कोटिन्हो ने अपनी टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल दागा।


Download Android App
Download iOS App



