Ex-PCB Cheif ने किया ICC को चैलेंज: हमें ICC के पैसों की जरूरत नहीं है

ICC PCB Tension

ICC PCB Tension: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था । पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह कहा गया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगी। यह मैच कोलंबो में होना था। इस ऐलान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला होता है।

लेकिन कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल दिया। बातचीत और चर्चा के बाद उन्होंने मैच खेलने के लिए हामी भर दी। इस पूरे मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की भी भूमिका बताई गई। कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए कोशिशें की गईं।

ICC PCB Tension

ICC
ICC

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन Najam Sethi का एक बयान सामने आया, जिसने इस मुद्दे को और चर्चा में ला दिया। सेठी ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि पाकिस्तान पीछे हटा। उनके मुताबिक, असल में ICC ने थोड़ा पीछे कदम लिया और हालात को संभालने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने बहुत सोच-समझकर फैसला लिया था।

Najam Sethi
Najam Sethi

Najam Sethi के अनुसार, पाकिस्तान ने देश और विदेश के बड़े वकीलों से सलाह ली थी। उन्हें बताया गया था कि अगर वे मैच का Boycott भी करते, तो उन पर बड़ी सजा नहीं लगती। ज्यादा से ज्यादा एक पॉइंट का नुकसान हो सकता था। उनका मानना है कि ICC को भी यह बात समझ में आ गई थी, इसलिए उसने बातचीत का रास्ता चुना। बाद में ICC के अधिकारियों और बांग्लादेश बोर्ड ने सक्रिय होकर पाकिस्तान से बात की, ताकि मैच हो सके।

ICC PCB Tension: हमें ICC के पैसों की जरूरत नहीं है

PCB
PCB

Najam Sethi ने एक और बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा समय था जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी कमाई के लिए ICC पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है।

उनका कहना है कि अब PCB को PSL से इतनी कमाई हो रही है कि उसे ICC के पैसों पर पहले जैसा भरोसा नहीं करना पड़ता। यानी अगर किसी मुद्दे पर ICC से टकराव भी हो जाए, तो पाकिस्तान आर्थिक रूप से खुद को संभाल सकता है। सेठी ने यह भी इशारा किया कि आने वाले समय में पाकिस्तान को ICC से कुछ और रियायतें मिल सकती हैं।

Also Read: पाकिस्तान से आगे निकला नीदरलैंड, अंकतालिका में देखने को मिला बड़ा उलटफेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।