Ranveer Singh Threatens: बॉलीवुड में मानों इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि जहां पहले रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी हुई थी, तो वहीं अब धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. जी हां, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर को धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मैंबर बताया है. ऐसे में धमकी मिलते ही रणवीर के घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है.
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को धमकी देने वाले ने क्या कहा?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा मैसेज मिला है. जिसमें उनको व्हाट्सऐप वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई है. इस मैसेज में करोड़ों रुपए की डिमांड करने के बाद ये बोला गया है कि अगर ये रूपये नहीं दिए तो रणवीर को जान से मार दिया जाएगा. अब इस मैसेज के आने के बाद से मुंबई पुलिस में अलग सी खलबली मच गई है, क्योंकि पुलिस पहले से रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी केस की जांच कर ही रही थी कि इतने में एक और नया केस सामने आ गया.
Bishnoi Gang Extortion: रणवीर सिंह की बढ़ाई सिसक्योरिटी

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को धमकी वाला मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई. और इसके बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी. अब पुलिस लगातार उनके घर पर नजर रखे हुए है और बारिकी से इस मैसेज की जांच की जा रही है.
Lawrence Bishnoi: रणवीर सिंह को अंजाम भुगतने की धमकी

रणवीर सिंह को लेकर मुंबई के पुलिस ऑफिसर्स ने बताया कि वॉइस मैसेज में आरोपी ने ये भी कहा है कि अगर बड़ी रकम नहीं दी गई तो इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वॉइस मैसेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. लेकिन अब तक इस केस पर कोई लीड नही मिल पाया है.
Ranveer Singh Threatens: धुरंधर की वजह से लाइमलाइट में रणवीर सिंह

वहीं अगर बात करें रणवीर सिंह की तो वो इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से लाइमलाइट में बने हुए है. जो कि पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था. इस फिल्म का क्रेज कैसा था वो आप इस बात से ही समझ सकते हैं कि फिल्म को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी ये सिनेमाघरों में चल रही हैं.
Bishnoi Gang Extortion: रणवीर सिंह की धुरंधर का कलेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1349 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब इसका सीक्वल यानि कि धुरंधर द रिवेंज आने वाला है, जो इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगा. ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले उन्हें धमकी भरा मैसेज मिलना सच में कई मायनों में चिंताजनक है.
Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल


Download Android App
Download iOS App




